दिल्ली के लद्दाख बुद्ध विहार को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने किया फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड के पास लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में लगभग 2.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का शिलान्यास किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड के पास लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में लगभग 2.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट आने-जाने वाले नागरिकों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा।
कैसे डिजाइन हुआ फुटओवर ब्रिज
इस मौके पर चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित कई हस्तियां उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फुट ओवर ब्रिज का डिजाइन स्थानीय लद्दाखी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है ताकि यह संरचना न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और परंपरा को भी दर्शा सके। उन्होंने कहा कि पुल में लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देश का आईना है, जहां विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों से आए लोग मिल-जुलकर रहते हैं। लद्दाख से आए परिवार वर्षों से दिल्ली में शांति और सौहार्द के साथ जीवन यापन कर रहे हैं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के माध्यम से समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। दिल्ली सरकार सभी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके विकास और सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि लद्दाख बुद्ध विहार कॉलोनी की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी सरकार गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के विकास, आसपास के अतिक्रमण की समस्या और क्षेत्रीय सुविधाओं के विस्तार के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में बनने वाला यह फुट ओवर ब्रिज यहां रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और बाजार आने-जाने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार का प्रयास है कि राजधानी के हर क्षेत्र में ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे नागरिकों का दैनिक जीवन अधिक सुरक्षित और सुगम बन सके।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

