CJP Sansad March Live: बारिश के बीच जंतर-मंतर पर आवाजाही
CJP Sansad March Live: दिल्ली में देर रात को जोरदार बारिश हुई। जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों की आवाजाही देर रात तक जारी रही।


CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी अब संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने संसद का मेन गेट बंद कर दिया है। मौके पर भारी तादाद में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में अनेक पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ ने लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े।
हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से बातचीत का बुलावा आते ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्र सरकार के बुलावे पर आज सीजेपी के दो प्रवक्ता सौरव दास आशुतोष रांका आज जे.पी. नड्डा से मिलने गए हैं। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में शामिल होने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चलते सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर थोड़ी देर की छुट्टी मांगी है। बता दें कि, संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों की RPF के जवानों से झड़प हो गई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस और RPF को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। सीजेपी के ‘संसद मार्च' को देखते हुए दिल्ली पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज भी सभी प्रदर्शनकारियों से ‘संसद मार्च’ को शांतिपूर्ण रखने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संसद मार्च से पहले नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सीजेपी नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय देने की मांग को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। पढ़ें पल-पल के ताजा अपडेटजा अपडेट
CJP Sansad March Live: बारिश के बीच जंतर-मंतर पर आवाजाही
CJP Sansad March Live: दिल्ली में देर रात को जोरदार बारिश हुई। जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों की आवाजाही देर रात तक जारी रही।
CJP Sansad March Live: तब तक यहीं रहेंगे जब तक
CJP Sansad March Live: प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर के उस मंच पर वापस आ गए हैं जिसे कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस ने हटा दिया था। CJP के आशुतोष रांका ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे तब तक यहीं रहेंगे जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते।
CJP Sansad March Live: अंधेरे में प्रदर्शन जारी
CJP Sansad March Live: सीजेपी प्रदर्शनकारी केरल हाउस से निकलकर अपने प्रदर्शन स्थल पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनकारी अंधेरे में ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
100 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल
CJP Sansad March Live: सीजेपी के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नयी दिल्ली जिले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में 100 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
CJP Sansad March Live: सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट में क्या?
CJP Sansad March Live: सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोनम वांगचुक का के जरूरी हेल्थ पैरामीटर स्थिर हैं। उनका ब्लड शुगर लेवल कम बना हुआ है। हालांकि ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी और पोटैशियम सिरप देने के बाद ब्लड के दूसरे पैरामीटर में सुधार हुआ है। वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। किसी भी संभावित जटिलता की जल्द पहचान और रोकथाम के लिए उनकी लगातार क्लिनिकल निगरानी जरूरी है।
CJP Sansad March Live: जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन
CJP Sansad March Live: CJP के विरोध-प्रदर्शन पर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि लाठीचार्ज से छात्रों का हौसला कम नहीं होगा। यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
भूख हड़ताल जारी रखेंगे वांगचुक; जंतर मंतर पर बढ़ने लगा जमावड़ा
CJP Sansad March Live: सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। उनका कहना है कि वह भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं दी जाती। मुझे उम्मीद है कि सरकार उससे पहले ही शिक्षा मंत्री को जवाबदेह ठहराएगी... वहीं दूसरी ओर जंतर मंतर पर फिर से जमावड़ा बढ़ने लगा है।
CJP Sansad March Live: छात्रों को घसीटा और पीटा जा रहा- राहुल
CJP Sansad March Live: राहुल गांधी ने सीजेपी के प्रदर्शन पर कहा कि पेपर लीक करने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि जायज मुद्दे उठाने वाले छात्रों को घसीटा और पीटा जा रहा है।
CJP Sansad March Live: दिल्ली पुलिस की लोगों से अपील
CJP Sansad March Live: दिल्ली पुलिस के एडिशनल CP/PRO राजीव रंजन ने कहा कि दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण व्यवहार करें, किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल ना हों। लोग ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों या कर्मियों के कानूनी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्लेटफॉर्म अफवाहों, गलत जानकारी या बिना पुष्टि वाली सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं।
CJP Sansad March Live: पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी
CJP Sansad March Live: प्रदर्शनकारियों ने कनाट प्लेस में रीगल सिनेमा के पास पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की।
CJP Sansad March Live: फिरोज शाह रोड पर पथराव
CJP Sansad March Live: प्रदर्शनकारियों ने फिरोज शाह रोड पर दिल्ली पुलिस के जवानों पर पथराव किया। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह से जारी हिंसक झड़पों में पुलिस के कई जवान जख्मी हुए हैं।
CJP Sansad March Live: सीजेपी से बातचीत के बाद क्या बोले जेपी नड्डा?
CJP Sansad March Live: जेपी नड्डा ने सीजेपी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद कहा कि पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से हमारी बातचीत जारी है। प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने एक लिखित याचिका दी है। मैंने प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।
CJP Sansad March Live: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल
CJP Sansad March Live: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।
CJP Sansad March Live: जंतर-मंतर पर फिर दिखे दिपके
CJP Sansad March Live: जंतर-मंतर पर फिर दिखे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके…
CJP Sansad March Live: जंतर मंतर पर सीजेपी का मंच बरकरार
CJP Sansad March Live: जंतर मंतर पर सीजेपी का मंच लगा है। मंच को सीजेपी ने नहीं हटाया है। सीजेपी से जुड़े हेमंत ने बताया कि जंतर मंतर के आसपास से लोगों को पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन जारी है।
रिपोर्ट-राहुल मानव
CJP Sansad March Live: रफी मार्ग और कर्तव्य पथ पर RAF तैनात
CJP Sansad March Live: इंडिया गेट लॉन और शास्त्री भवन इलाके को खाली करा लिया गया है। रफी मार्ग और कर्तव्य पथ पर RAF तैनात है। रायसीना रोड पर प्रेस क्लब के पास बैरिकेड्स पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।
CJP Sansad March Live: कनॉट प्लेस का इनर सर्कल घेरा
CJP Sansad March Live: प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस का इनर सर्कल घेरा है। कारोबारियों ने नुकसान के डर से दुकानें और रेस्टोरेंट बंद कर दिए हैं। पालिका बाजार के पास प्रदर्शकारी जमा हैं। पुलिस आंशू गैस के गोले छोड़ रही है।
CJP Sansad March Live: कनॉट प्लेस में कई बसों में तोड़फोड
CJP Sansad March Live: पुलिस ने संसद मार्ग से आंसू गैस के गोले छोड़ कर प्रदर्शनियों को हटाया। प्रदर्शनकारियों के बीच घुसे कुछ उपद्रवी तत्वों ने कनॉट प्लेस में कई बसों की तोड़फोड की। कुछ अन्य ने कनॉट प्लेस SHO की गाड़ी की हवा भी निकल दी।
CJP Sansad March Live: दिल्ली पुलिस के जवान भी जख्मी
CJP Sansad March Live: संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प में दिल्ली पुलिस के जवान घायल हो गए हैं।
CJP Sansad March Live: दिपके को हिरासत में लिया- सौरव दास का दावा
CJP Sansad March Live: सौरव दास ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने दिपके को हिरासत में ले लिया है। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है।
CJP Sansad March Live: बंद किए गए संसद के गेट
CJP Sansad March Live: प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दोपहर के आसपास संसद परिसर से निकले और उसके तुरंत बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए।
CJP Sansad March Live : मनीष शिसोदिया बोले- बात सुनने का समय आ गया है
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आज CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ये वही युवा हैं पीएम मोदी जिनकी बात करते हैं। अब वे सड़कों पर हैं, उनकी बात सुनने का समय आ गया है।
CJP Sansad March Live : प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और पथराव कर रही पुलिस, अखिलेश यादव का आरोप
समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि अभी सबसे पहला मुद्दा यह है कि NEET के छात्रों को न्याय मिले। यहां आए छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ सही बर्ताव होना चाहिए। पुलिस उन पर आंसू गैस, लाठी, इलेक्ट्रिक शॉक और पत्थरबाजी का इस्तेमाल कर रही है।
CJP Sansad March Live : जनपथ और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया कि जनपथ और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों के गेट अब खुल गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्श और संसद मार्च के चलते इन्हें बंद किया गया था। हालांकि सभी मेट्रो स्टेशनों के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
CJP Sansad March Live : अरविंद केजरीवाल ने मोदी जी का अहंकार युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे
आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ''हमारे बच्चों पर लाठीचार्ज कर रहे हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि मोदी जी ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था ठीक करने के बजाय देश के युवाओं पर सीधे हमला बोल दिया है। युवा मोदी जी का अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।''
CJP Sansad March Live : दिल्ली पुलिस की लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
दिल्ली पुलिस ने 'एक्स' पर लिखा विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।
CJP Sansad March Live : AAP सांसद संजय सिंह CJP के मार्च में शामिल हुए
CJP के प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले नारे लगाते हुए संसद के पास रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक पहुंच गए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
CJP Sansad March Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला संसद से रवाना
दिल्ली में CJP के संसद मार्च के बीच बवाल बढ़ गया है। मार्च कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियो को संसद परिसर में घुसने से रोकने के लिए कई लेवल के सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों ने पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के बड़े लोहे के गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया है। प्रदर्शनकारियों से निपटने को संसद भवन परिसर के अंदर फायर टेंडर और इमरजेंसी वॉटर रिस्पॉन्स गाड़ियां तैनात हैं। तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला संसद से रवाना हो गया है। संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हुआ है।
CJP Sansad March Live : संसद के करीब पहुंचे कॉकरोच, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर से संसद मार्च निकाल रहे सीजेपी के प्रदर्शनकारी अब पार्लियामेंट के करीब पहुंच गए हैं। मौके पर भारी तादाद में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं और संसद के सुरक्षा कर्मियों ने मेन गेट बंद कर दिए हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में अनेक पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ ने लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े।
CJP Sansad March Live : अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल
कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच आज बातचीत का सिलसिला शुरू होने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।
CJP Sansad March Live : दिल्ली के कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क 'ठप'
सीजेपी के संसद मार्च के बीच दिल्ली में राजीव चौक, जंतर-मंतर, पटेल चौक, मंडी हाउस, संसद के आसपास और नई दिल्ली के विभिन्न स्थानों के 5 किलोमीटर से अधिक दायरे में इंटरनेट पूरी तरह से प्रभावित है। इस संबंध में कई लोगों ने शिकायत की, किसी को कुछ भी शेयर करने में ऑनलाइन दिक्कत हो रही है।
CJP Sansad March Live : जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे सीजेपी के दो प्रवक्ता
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने अब से कुछ देर पहले 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि सुबह के 11:52 बजे हैं। आशुतोष रांका और मैं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की ओर से जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। हमारी मांगें साफ हैं। बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं।
CJP Sansad March Live : सोनम वांगचुक ने मांगी संसद मार्च में शामिल होने की इजाजत
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने CJP के संसद चलो मार्च में शामिल होने के लिए आज सफदरजंग हॉस्पिटल के डायरेक्टर/मेडिकल सुपरिटेंडेंट को चिट्ठी लिखकर उनसे अस्पताल छोड़ने की इजाजत मांगी है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मुझे यह बताना है कि मैं आज बहुत ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे हेल्थ पैरामीटर्स भी काफी नॉर्मल दिख रहे हैं। इसलिए मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि कृपया मुझे हॉस्पिटल छोड़ने की इजाजत दें, भले ही कुछ समय के लिए ताकि मैं आज पार्लियामेंट तक होने वाले ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल हो सकूं। मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा।
CJP Protest Live : राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर जमा हुए CJP प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को रोके जाने के बीच CJP प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर जमा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, डीएमआरसी ने पहले ही राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशनों को यात्रियों के लिए बंद कर दिया है।
CJP Protest Live : दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच गीतांजलि अंग्मो की अपील पर सुनवाई को राजी
दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच आज दोपहर 2:30 बजे सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि अंग्मो की अपील पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गई है। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच इस अपील पर सुनवाई करेंगे। गीतांजलि अंग्मो ने अपील में सिंगल जज के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया गया था।
CJP Protest Live : सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता को डीसीपी ऑफिस ले गई पुलिस
संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डीसीपी के ऑफिस ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से बातचीत कर रहे हैं।
CJP Sansad March Live: हम शांति और प्यार से ही जीतेंगे, CJP का प्रदर्शनकारियों को नया मैसेज
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संसद मार्च के बीच आज सभी प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील है। CJP ने एक पोस्ट कर लिखा ''आप जहां भी हैं, कृपया शांत रहें! कई मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण पुलिस आप में से कुछ लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। अगर आपको कहीं पर रोका भी जाए, तो भी शांत रहें और संयम बनाए रखें। हम शांति और प्यार से ही जीतेंगे! जय हिंद!''
CJP Protest Live : AAP के नेताओं ने भी लिया संसद मार्च में हिस्सा
आम आदमी पार्टी (आप) के कई बड़े नेता भी आज CJP के संसद मार्च में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 'आप' सांसद संजय सिंह अनेक कार्यकर्ताओं के साथ संसद की ओर कूच कर रहे हैं।
CJP Sansad March Live: CJP के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के संसद मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF के जवानों से झड़प हो गई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस और RPF ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर पीछे खदेड़ दिया है।
CJP Sansad March Live: CJP का संसद मार्च, दिल्ली पुलिस ने बॉर्डरों तक बढ़ाई जांच
CJP की ओर से आज संसद तक मार्च के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सभी वाहनों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।