‘कॉकरोच’ पर टूट पड़ी दिल्ली पुलिस की लाठी, जंतर-मंतर पर पीटे गए प्रदर्शनकारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर जंतर-मंतर से संसद मार्च की कोशिश की गई। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज किया गया।

संसद मार्च के दौरान हंगामा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

आखिर वही हुआ जिसकी आशंका थी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अपील पर सोमवार को संसद मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जंतर-मंतर पर जुटे हजारों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो बवाल हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पहले तो आगे बढ़ने से रोकने की पूरी कोशिश की और जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज किया गया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नई दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर एकत्रित हो चुके थे। जंतर-मंतर पर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी भी रातभर नारेबाजी करते हुए सुबह होने का इंतजार करते रहे। अंधेरा छटने से पहले ही बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों ने जंतर-मंतर की घेराबंदी कर दी। डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा ने मौके पर जाकर सीजेपी के प्रवक्ताओं से बातचीत की और उनसे कानून का पालन करने की अपील की।

सुबह करीब 10 बजे तक भीड़ अनियंत्रित होने लगी। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से आगे निकलने की कोशिश करने लगे। रोकने पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बाद में अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस बीच मौका देखकर कई प्रदर्शनकारी आगे भी बढ़ने में कामयाब हो गए। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पार्लियामेंट स्ट्रीट तक पहुंचने में कामयाब रहे।

5000 से अधिक पुलिसकर्मियों का घेरा

पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 5000 से अधिक संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने संसद की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और पांच या इससे अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने कानून तोड़कर मार्च निकालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दिल्ली पुलिस का बल प्रयोग से इनकार

इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों पर बल का प्रयोग नहीं किया गया है। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'मीडिया के कुछ हिस्से में जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस की ओर से हिंसा/हिरासत में लेने का दावा किया है। यह सूचना दी जाती है कि इस तरह कि कोई घटना नहीं हुई है, विरोध से पेशेवर तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है। सभी से अपील की जाती है कि अफवाहों में ना आएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की मदद करें।'

बातचीत की भी शुरुआत

इस बीच प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच बातचीत की शुरुआत की खबरें आ रही हैं। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ले जाया गया। दास ने कहा जाते हुए मीडिया से कहा, ‘हम बातचीत (सरकार से) कर रहे हैं।’

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News‘कॉकरोच’ पर टूट पड़ी दिल्ली पुलिस की लाठी, जंतर-मंतर पर पीटे गए प्रदर्शनकारी