Delhi Metro: दिल्ली में संसद मार्च इफेक्ट! राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi 5 Metro Closed Today: सीजेपी का आज बड़ी संख्या में संसद मार्च है। इन वजहों से कुछ स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। दिल्ली पुलिस की विशेष नजर मेट्रो स्टेशनों पर है। जरूरत पड़ने पर कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद भी किया जा सकता है।

Delhi Metro: दिल्ली में संसद मार्च इफेक्ट! राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Delhi metro stations

,Delhi 5 Metro Closed Today: आज 20 जुलाई को कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च है। इसके अलावा आज से ही संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस खास तौर पर सतर्क है। पूरे दिल्ली में धारा 163 लागू की गई है। नई दिल्ली में राजीव चौक समेत पांच मेट्रो स्टेशन बंद किए गए। हालांकि मेट्रो कॉरपोरेशन का कहना है कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश द्वार खोल दिए गए हैं।

उधर, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को संसद मार्च की भी इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने चेताया भी है कि अगर बवाल हुआ तो गिरफ्तारी तय है। उधर, संसद मार्च के चलते दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है।

राजीव चौक समेत पांच मेट्रो स्टेशन बंद

सोमवार सुबह दिल्ली मेट्रो रेल सेवा की तरफ से बताया गया कि नई दिल्ली के पटेल चौक, राजीव चौक, उद्योग भवन, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद हैं। हालांकि अब राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा और सभी प्रवेश और निकासी द्वार खोल दिए गए हैं।

संसद भवन से लगभग दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर जंतर-मंतर पर धरना दे रही सीजेपी ने अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शनकारी कथित नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आज सीजेपी का संसद मार्च है। रविवार देर रात से ही जंतर-मंतर पर भारी भीड़ उमड़ने लगी है। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं।

इन मेट्रो स्टेशन पर विशेष नजर

नई दिल्ली जिले में स्थित मेट्रो स्टेशन पर पुलिस की विशेष नजर है। इसमें राजीव चौक, बाराखंभा रोड, पटेल चौक, सेवा तीर्थ और लोक कल्याण मार्ग प्रमुख हैं। पुलिस इन मेट्रो स्टेशन से निकलने वाले लोगों की रिपोर्ट बनाएगी। जरूरत पड़ी तो इन्हें बंद कराया जाएगा।

दिल्ली में इन जगहों पर ट्रैफिक जाम की आशंका

सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि है गाड़ी चलाने वालों को रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा विजय चौक, पटेल चौक गोलचक्कर, बोट क्लब, बूटा सिंह गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, प्राइम चौक गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जीआरजी गोलचक्कर और जलेबी चौक पर भी ट्रैफिक जाम रह सकता है।

इन रूटों का प्रयोग करें

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, वाहन चालकों को जनपथ, विनय मार्ग, मान सिंह रोड, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, अकबर रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, आरएमएलग गोलचक्कर, शांति पथ, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, मौलाना अबुल कलाम आजाद रोड, 11 मूर्ति, कमाल अतातुर्क मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

गीतांजलि ने वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करने की शर्त रखी

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने घोषणा की कि अगर नेता सफदरजंग अस्पताल में वांगचुक से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का मुद्दा उठाया जाएगा, तो वह सोमवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके की रातभर धरना स्थल पर डटे रहने की अपील के बाद रविवार को बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर पहुंचे और सोमवार को प्रस्तावित 'संसद चलो' मार्च से पहले वहां बैनर लगाए गए तथा प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसंसद मार्च इफेक्ट! राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद