संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए प्रदर्शनकारी, कर्तव्य पथ पर हंगामा; बड़ा हुआ CJP का बवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार सुबह संसद भवन के बेहद करीब तक पहुंच गए। रेलभवन के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंच गए तो सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे।

sansad protest
संसद के करीब तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन सोमवार सुबह उस वक्त बड़े बवाल में तब्दील हो गया जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस के तमाम इंतजामों को तोड़ते हुए संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए। रेल भवन के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। संसद के मेन गेट को बंद कर दिया गया और सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मोर्चा संभाल लिया।

अभिजीत दीपके की अगुआई में सीजेपी ने संसद मार्च का ऐलान किया था। सुबह से ही हजारों प्रदर्शनकारी जंतरम-मंतर के साथ ही नई दिल्ली के कई इलाकों में एकत्रित हो गई थी। सेंट्रल दिल्ली के कई रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने जैसे तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हुए। पुलिस की बैरिकेडिंग और सुरक्षाकर्मियों के घेरे को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी रेल भवन तक पहुंच गए।

प्रदर्शनकारी जब संसद भवन परिसर से महज 200 मीटर दूर तक पहुंच गए तो सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में संसद भवन के मेन गेट को बंद कर दिया गया। संसद भवन के अंदर और बाहर सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ तो खदेड़ने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने उन्हें उद्योग भवन से आगे खदेड़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का संसद भवन के इतने नजदीक तक पहुंचना सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है।

संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज

पुलिस ने रेलभवन के पास से प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ा तो वे संसद मार्ग पर जाकर एकत्रित हो गए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने वहां भी हल्का बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को पीछे की ओर खदेड़ा।

कर्तव्यपथ में भी प्रदर्शनकारियों भीड़

जंतर-मंतर से बढ़े प्रदर्शनकारी नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों तक पहुंच गए। कर्तव्यपथ पर भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते दिखे।

आरबीआई के पास प्रदर्शनकारी, बल प्रयोग

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के भवन के पास भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए यहां भी हल्का बल प्रयोग किया।

सरकार से बातचीत, मान नहीं रहे प्रदर्शनकारी

एक तरफ जहां कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सरकार से बातचीत में जुटे रहे तो दूसरी तरफ उनके समर्थक बेकाबू होते रहे। सीजेपी के दो प्रवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत करके उनके सामने अपनी मांगें रखीं। सीजेपी के चीफअभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अपना अनशन खत्म किया, लेकिन उनके समर्थक लगातार संसद की ओर बढ़ने की कोशिश करते रहे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसंसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए प्रदर्शनकारी, आंसू गैस के गोले दागे गए; बड़ा बवाल