CJP ने कर दिया अपने नए नेताओं का ऐलान, रांका और दास के बाद 2 नए प्रवक्ता कौन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठन को और विस्तार दिया है। पार्टी ने कई अहम पदों पर नए नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किए हैं।

Cockroach Janta Party (CJP) Spokespersons Saurav Das and Ashutosh Ranka,
सीजेपी ने संगठन का किया विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई पदों नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने सह-संयोजक बनाए जा चुके सौरभ दास और आशुतोष रांका की जगह दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का भी ऐलान कर दिया है। सीजेपी की ओर से छह नए संगठन महासचिवों के नामों का ऐलान मंगलवार सुबह किया गया। इस अहद पद पर रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा, बालाकृष्ण शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।

सीजेपी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इससे पहले सौरभ दास और आशुतोष रांका के पास यह जिम्मेदारी थी। दोनों को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था। सीजेपी के गठन के बाद सबसे पहले तीन प्रवक्ताओं की ही घोषणा की गई थी। तीसरे प्रवक्ता विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए बर्गर विवाद के बाद बाहर कर दिया गया था।

नॉर्थ जोन के लिए कमिटी का विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी ने नॉर्थ जोन के लिए को-ऑर्डिनेशन कमिटी में कई सदस्यों को रखा है। इस कमिटी में आदेश प्रधान गुर्जर, अजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को रखा गया है।

नए प्रदर्शन से पहले संगठन का विस्तार

सीजेपी ने अपने संगठन का विस्तार ऐसे समय पर किया है, जब एक दिन पहले ही दिल्ली में नए प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। सीजेपी ने 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक प्रोटेस्ट मार्च की घोषणा की है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाकर यह फैसला किया है।

पहले भी अहम पदों पर हुई नियुक्तियां

इससे पहले छह अगस्त को सीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया, जिसमें संस्थापक अभिजीत दीपके (30) को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। तब तक प्रवक्ता रहे सौरव दास और आशुतोष रांका को संगठन का सह-संयोजक बनाया गया। सीजेपी ने अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बालियान को संगठन सह-प्रभारी नियुक्त किया था। इनके अलावा आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को कानूनी मामलों की प्रमुख बनाया गया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsCJP ने कर दिया अपने नए नेताओं का ऐलान, रांका और दास वाला पद किसे दिया