सोनम वांगचुक से मोहम्मद जुनैद तक, CJP के मुंबई आंदोलन में कौन-कौन नहीं होगा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई में आंदोलन करने जा रही है। हालांकि, इस बार कई ऐसे चेहरे वहां नहीं होंगे जो दिल्ली में आंदोलन की रीढ़ बने थे।

New Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke, centre, addresses a press conference as co-conveners Saurav Das, left, and Ashutosh Ranka look
मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को होगा सीजेपी का आंदोलन।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए सीजेपी देश की आर्थिक राजधानी में आंदोलन करने जा रही है। हालांकि, मुबंई पुलिस ने अभी तक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, लेकिन सीजेपी शाम 4 बजे गेट नंबर 6 पर बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित होने के लिए कह रही है। सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके, सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास भी मुंबई पहुंच चुके हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का अहम चेहरा था, लेकिन मुंबई में साथ नहीं दिखेंगे। हालांकि, ये नैतिक रूप साथ हैं और कई लोग दिल्ली में ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले हैं।

सोनम वांगचुक- सीजेपी के जंतर-मंतर आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इस बार मुंबई के आंदोलन में साथ नहीं होंगे। सोनम वांगचुक ने साफ किया है कि वह चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग का समर्थन करते हैं, लेकिन खुद आंदोलन का हिस्सा नहीं होंगे। वांगचुक ने फिलहाल लद्दाख के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा है कि वह ऐसे बहुत से आंदोलन को तब समर्थन देते हैं जब उन्हें इसकी जरूरत होती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि धक्का देकर किसी गाड़ी को स्टार्ट करने के बाद उसे इसकी जरूरत नहीं होती। नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान वांगचुक ने 26 दिनों तक अनशन किया था।

मोहम्मद जुनैद- सीजेपी के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान जिन कुछ चेहरों की बहुत अधिक चर्चा हुई थी उनमें मोहम्मद जुनैद भी शामिल हैं। जुनैद ने आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद रहे लोगों के लिए खाना और पानी की व्यवस्था करके सुर्खियां बटोरी। सीजेपी के नए आंदोलन के लिए जुनैद मुंबई नहीं गए हैं। हालांकि, वह जंतर-मंतर पर इसी मुद्दे पर होने जा रहे आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।

नेहा बोरा- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी सोनम वांगचुक के साथ जंतर-मंतर पर अनशन किया था। वह 20 जुलाई तक लगातार अनशन पर रहीं। लेकिन इस बार सीजेपी के समर्थन में मुंबई नहीं गईं। नेहा बोरा ने दिल्ली में ही शुक्रवार को जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला किया है।

योगेंद्र यादव- आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव भी इस बार सीजेपी के साथ मुंबई में नहीं दिखेंगे। वह जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के साथ दिखे थे। खासकर सोम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद वह सक्रिय हो गए थे और 20 जुलाई को संसद चलो मार्च में भी शामिल हुए थे। इस बार उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन का फैसला किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसोनम वांगचुक से मोहम्मद जुनैद तक, CJP के मुंबई आंदोलन में कौन-कौन नहीं होगा