Rahul Gandhi LIVE: अपने ही देश में तिरंगा लहराना क्या अपराध है, 'कॉकरोचों' की गिरफ्तारी पर केजरीवाल
CJP Leaders Judicial Custody: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP के सौरभ दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उधर दीपके दिल्ली रवाना हुए हैं। जानें पूरा मामला और ताजा अपडेट।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
CJP Leaders Judicial Custody: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की मारपीट के शिकार हुए छात्रों के साथ राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि समय आने पर सबको सजा दी जाएगी। एक अन्य घटनाक्रम में दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरभ दास, आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर में बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में हुई है। वहीं, CJP के वकील अभिष्ट हेला ने पुलिस की कार्रवाई और अदालत में रखे गए तथ्यों पर सवाल उठाए हैं। प्रोटेस्ट से जुड़ी हर खबर का लाइव अपडेट जानने के लिए आप बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
CJP नेताओं की गिरफ्तारी और जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े लाइव अपडेट
Kejriwal on CJP Arrest: अपने देश में तिरंगा लहराना क्या अपराध? 'कॉकरोचों' की गिरफ्तारी पर केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह से बेतुका बताते हुए सवाल किया कि क्या अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज लहराना अपराध है। पुलिस ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बंधपत्रों का कथित उल्लंघन करने और प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचना रद्द किए जा चुके जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। उनके सहयोगी अजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति और सदाचार बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया। उन्हें निजी मुचलके और पांच हजार रुपये के जमानती बंधपत्र पर रिहा कर दिया गया। केजरीवाल ने इस खबर पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''क्या अपने ही देश में अपना ही झंडा लहराना अपराध है? यह पूरी तरह से बेतुका है।''
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी की खुली चेतावनी
छात्रों के साथ मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "ये हिंदुस्तान है। अमित शाह जी इसको अच्छी तरह देख लीजिए। यहां कोई हिंदू नहीं है, कोई मुस्लिम नहीं है, कोई किसी जात का नहीं है, कोई स्त्री नहीं है, कोई पुरुष नहीं है। एक आवाज है, एक प्रोटेस्ट है, हिंदुस्तान की आवाज है और आप प्रधानमंत्री जी इस आवाज के सामने खड़े हैं। मैं आपको सुझाव देता हूं, इस आवाज के सामने खड़े मत होइए। इस आवाज के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता है। जो पुलिस वाले हैं, मैं आपको प्यार से कहना चाहता हूं, दिल से प्यार से... देखिए, मैंने सारे स्टूडेंट को कहा है कि वीडियो के साथ आप रिकॉर्ड रखिए। इन सबको कहा है और हर स्टूडेंट को मैं कह रहा हूं, आप वीडियो बनाइए, एविडेंस रखिए और एविडेंस हमारे पास भेजिए। जब ये पूरा का पूरा मामला खत्म होगा, तो फिर पूरा एविडेंस का हम प्रयोग करेंगे और जिनको सजा देनी होगी, सबको सजा देंगे, ज्ञानेश कुमार से लेकर ऊपर से नीचे तक। नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और जो भी मतलब कॉन्स्टेबल हमारे बच्चों पे हाथ उठा रहा है। सारा का सारा सबूत रखिए और घबराइए मत।"
Rahul Gandhi LIVE: सबको सजा देंगे, सबूत रखिए; राहुल गांधी की पुलिस को चेतावनी
राहुल गांधी ने छात्रों से पुलिस बर्बरता के सबूत रखने को कहा है। प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि वे सभी वीडियो और अन्य सबूत अपने पास रखें। समय आने पर सबको सजा दी जाएगी।
Rahul Gandhi LIVE: कान से सुनाई देना बंद- छात्रा का आरोप
एक छात्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे इतना मारा कि उसके एक कान से सुनाई देना बंद हो गया।
Rahul Gandhi LIVE: जूतों से कान कुचले- छात्रों का पुलिस पर आरोप
पुलिस ने जूतों से कान कुचले, छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। राहुल गांधी की उपस्थिति में प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि पुलिस ने कई छात्रों के फोन छीन लिए गए। बुरी तरह मारा। नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
Rahul Gandhi LIVE: 'हिरासत में पुलिस ने बहुत पीटा', छात्रों को लेकर आए राहुल गांधी
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट के दौरान कथिततौर पर पुलिस हिरासत में मार खाए छात्रों के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस। छात्रों ने आरोप लगाया कि हिरासत केदौरान उन्हें पुलिस ने बहुत बुरी तरह मारा।
Abhijeet Dipke on Arrest: हिम्मत दिखाइए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- दीपके ने साधा निशाना
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने असहमति की आवाज दबाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आशु और सौरव को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनका दोष क्या है? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना।" उन्होंने कहा, "कुछ हिम्मत दिखाइए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। यदि आप असहमति को कुचलने के लिए इतने दृढ़ हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाइए।"
saurav das ashutosh ranka Live: कॉकरोचों की गिरफ्तारी पर अब AAP भी भड़की, सौरभ भारद्वाज बोले- यह तानाशाही है
विपक्षी नेताओं ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों सौरभ दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की निंदा की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे "कायरता"पूर्ण कदम बताया, जबकि AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे "तानाशाही" करार दिया। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने भी दो प्रदर्शनकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के कोर्ट के फैसले की आलोचना की। भारद्वाज ने X पर एक पोस्ट में कहा, "सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के लिए 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह तानाशाही है।"
Saurav Das Ashutosh ranka LIVE: तिहाड़ भेजे गए सौरभ दास-आशुतोष रांका
शांति बनाए रखने के मुचलके के उल्लंघन और प्रदर्शन के लिए गैर-अधिसूचित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के आरोप में सौरभ दास और आशुतोष रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
CJP Dipke on Arrest: भड़के दीपके, बोले- देश में अघोषित आपातकाल लागू
दिल्ली के जंतर-मंतर में जबरन घुसने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ''अघोषित आपातकाल'' लागू कर रहे हैं। दीपके ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर कौन सा अपराध कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शांति बनाए रखने के मुचलके के उल्लंघन और प्रदर्शन के लिए गैर-अधिसूचित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के आरोप में दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
Asaduddin Owaisi challenged SIR: अब SIR के खिलाफ ओवैसी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ओवैसी ने इस प्रक्रिया के तरीके पर सवाल उठाए हैं और इसे मतदाता सूची की शुद्धता के नाम पर मनमाना कदम बताया है। उन्होंने पहले भी एसआईआर को बैकडोर एनआरसी करार देते हुए इसका विरोध किया था। इससे पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। ओवैसी अब अलग से अदालत पहुंचे हैं।
Delhi Police on CJP Leader Arrest: कॉकरोचों नेताओं को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया? अब बताई वजह
दिल्ली पुलिस ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोकने और बिना इजाजत घुसने के लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि 13 अक्टूबर 2026 की सुबह, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सदस्य सौरव दास, आशुतोष रंका, अजिंक्य शिंदे और 11 अन्य लोग एक प्राइवेट जगह से होते हुए जंतर-मंतर पहुंचे, जिसे अब विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को उनकी सरकारी ड्यूटी करने से रोका। सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ FIR नंबर 289/26 (PS कनॉट प्लेस, धारा 223a/332/61(2), तारीख 13.10.2026) और FIR नंबर 128/26 (PS पार्लियामेंट स्ट्रीट, धारा 221/115(2)/132/121(1)/3(5), तारीख 13.10.2026) दर्ज की गईं। इसके बाद, कानून के मुताबिक सभी लोगों को संबंधित मामलों में पाबंद किया गया।
Rahl Gandhi on CJP Leader Arrest: कॉकरोचों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- जंतर-मंतर लेकर रहेंगे
कॉकरोचों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- जंतर-मंतर लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा, "जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार और INDIA गठबंधन- भले ही बैनर अलग-अलग हों, लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही हैं: नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।"
CJP Leaders Judicial Custody: दीपके बोले- क्या भारत में पाकिस्तान का झंडा लहराएगा?
CJP नेता अभिजीत दीपके नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, "मुझे देश, संविधान और उन सभी लोगों की चिंता है जो लोकतंत्र और वोटिंग के अधिकारों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश के नागरिक के तौर पर, हमारा फर्ज है कि हम उन अधिकारों और संविधान के लिए लड़ें जो हमें डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने दिया था। इस देश में तिरंगा लहराना कब से शांति भंग करना हो गया? क्या भारत में भारत का झंडा नहीं लहरा सकते? क्या पाकिस्तान का झंडा लहराएगा इस देश में?"
CJP Leaders Judicial Custody: पहले भी हिरासत में लिए गए थे CJP नेता
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, उस समय शांति भंग नहीं करने की शर्त और 50 हजार रुपये के जमानत बॉन्ड का उल्लेख किया गया था। अब मौजूदा मामले में बॉन्ड उल्लंघन का आरोप विवाद का प्रमुख बिंदु बन गया है।
CJP Leaders Judicial Custody: CJP नेताओं पर क्या आरोप लगाए गए?
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में कथित अनधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप शामिल बताए गए हैं। CJP की लीगल टीम ने इससे पहले यह भी आरोप लगाया था कि नेताओं को देर रात तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया।
CJP Leaders Judicial Custody: जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के बाद बढ़ा विवाद
प्रदर्शन से एक दिन पहले अधिकारियों ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया था। इसके बाद वहां प्रदर्शन करने पहुंचने वाले CJP नेताओं और पुलिस के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने कथित अनधिकृत प्रवेश के मामले में कार्रवाई की, जबकि पार्टी ने इसे विरोध की आवाज दबाने की कोशिश बताया है।
CJP Leaders Judicial Custody: CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने पुलिस पर बोला हमला
CJP नेता अजिंक्य शिंदे कहते हैं, "आशुतोष, सौरव और मैं, CJP के वॉलंटियर्स के साथ तिरंगा लेकर जंतर-मंतर गए और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। तिरंगा ले जाने और ये नारे लगाने की वजह से उन्होंने सौरव और आशुतोष को पांच दिन के लिए जेल भेज दिया। आपने सुना होगा कि कैसे ब्रिटिश राज के दौरान आजादी की लड़ाई में हमारे क्रांतिकारी साथियों को 'भारत माता की जय' के नारे लगाने और तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजा जाता था। मोदी और शाह के नेतृत्व में अब देश में वैसी ही सरकार चल रही है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या अभिजीत दिपके भी कोर कमेटी की बैठक का हिस्सा होंगे, तो शिंदे ने कहा, "अभिजीत इसमें शामिल होंगे।"
CJP Leaders Judicial Custody: जमानत की तैयारी में CJP
CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वकील अभिष्ट हेला ने कहा, "हम जमानत के लिए कहां अर्जी देंगे, यह हमारे कानूनी अधिकारों का मामला है। हम उन सभी जानकारियों का खुलासा नहीं करना चाहते क्योंकि इसमें और भी पहलू शामिल हैं। हम अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे और कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। जो भी होगा, आपको सूचित किया जाएगा। सभी जानकारियों और अपडेट्स के लिए CJP के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करते रहें। हमें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।"
CJP Leaders Judicial Custody: तिहाड़ जेल में रखे गए सौरव दास और आशुतोष रांका
कॉकराच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और दोनों को तिहाड़ जेल में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि उनके सहयोगी अजिंक्य शिंदे की जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।