सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए, रोक के बाजवूद पहुंच गए थे जंतर-मंतर

नई दिल्ली, एएनआई
share

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने आज फिर से हिरासत में ले लिया है। दोनों जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे। कोर्ट ने दो दिन पहले ही उन्हें रिहा किया था।  

CJP spokespersons Saurav Das and Ashutosh Ranka detained at Jantar Mantar: Delhi Police
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर हिरासत में लिया।

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका आज फिर से जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया है। सौरव और रांका रोक के बावजूद यहां पहुंचे थे। पुलिस उन्हें कहां लेकर गई है, अभी यह पता नहीं चल सका है।

कोर्ट ने दो दिन पहले ही शर्तों पर किए थे रिहा

बता दें कि 10 अक्टूबर को भी CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रविवार को उन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जहां 50 हजार रुपये का जमानती बॉन्ड भरवाने के बाद तीनों रिहा कर दिया गया था। उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया था कि वे एक साल तक ‘शांति भंग’ करने वाला कोई काम नहीं करेंगे और अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखेंगे।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विरोध और धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह की लिस्ट से जंतर-मंतर को हटा दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के स्थायी आदेश के तहत जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। वहीं, रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित सीबीडी (सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट) मैदान विरोध-प्रदर्शन के लिए नए स्थान होंगे।

सीजेपी ने पूरे देश को जंतर मंतर बनाने की चेतावनी दी

दिल्ली पुलिस के इस आदेश के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह की सूची से हटाने के फैसले की आलोचना की थी और चेतावनी दी थी कि अब पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा। दीपके ने कहा कि अगर यही हालात रहे तो एक दिन ऐसा भी आ सकता है जब भाजपा देश से लोकतंत्र को ही हटा दे। सीजेपी नेता सौरव दास ने कहा कि सरकार का जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटाने का फैसला उन्हें मंजूर नहीं है और वे इस मनमाने फैसले को नहीं मानते।

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें बचाने के लिए नागरिकों के खिलाफ युद्ध छेड़ रही है।

दीपके ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''युवाओं पर हमला किया जा रहा है, पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है, यहां तक कि दिल्ली पुलिस सांसदों पर भी हमला कर रही है। मोदी के लिए ज्ञानेश कुमार इतने जरूरी क्यों हैं कि उन्हें बचाने के लिए वह हर किसी के खिलाफ युद्ध छेड़ने को तैयार हैं?''

सीजेपी और विपक्षी दल वोटर लिस्ट सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया