CJP को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की अनुमति क्यों नहीं मिली? सौरव दास ने दिल्ली पुलिस में लगाई थी अर्जी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी कल 10 Oct को जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रोटेस्ट करने आ रही है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। अनुमति न मिलने की असली वजह भी सामने आ गई है। जानिए  दिल्ली पुलिस ने इसके पीछे क्या 3 वजहें गिनाई हैं।

CJP Protest
10 Oct को जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट की अनुमति क्यों नहीं मिली? दिल्ली पुलिस ने बताईं 3 वजहें

कॉकरोच जनता पार्टी कल 10 Oct को जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रोटेस्ट करने आ रही है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। अनुमति न मिलने की असली वजह भी सामने आ गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है- 'नई दिल्ली जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू है।' इस तरह दिल्ली पुलिस की तरफ से 3 वजहें गिनाई गई हैं, जिसके चलते CJP को आंदोलन की अनुमति नहीं मिली है।

  • तय गाइलाइन के अनुसार सौरव ने नहीं मांगी अनुमति

ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद के मुताबिक, हमें कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास से एक आवेदन मिला है। यह 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर एक प्रोटेस्ट के बारे में है। यह प्रोटेस्ट CEC की जिम्मेदारी से जुड़ा है। जब हमने इस आवेदन पर विचार किया तो पाया, जानकारी बहुत कम समय में दी गई थी। जबकि तय गाइडलाइन के अनुसार, प्रोटेस्ट प्लान होने से 10 दिन पहले जानकारी मिलनी चाहिए।

  • अनुमति न मिलने की वजह पिछले आंदोलन से भी जुड़ी

इसके बाद कहा गया है कि पहले जब कॉकरोच जनता पार्टी को वहां प्रोटेस्ट करने की परमिशन दी गई थी, तो उन्होंने कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया था। और दिए गए समय का भी पालन नहीं किया था। इसलिए, कानूनी नियमों और दिए गए आश्वासनों का पालन नहीं करने के साथ-साथ मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने जैसी बातों का भी जिक्र किया गया है।

  • धारा 163 लागू, इसलिए भी नहीं दी गई अनुमति

इसके अलावा पुलिस की तरफ से कहा गया है कि नई दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू है। BNSS की इस धारा के तहत पब्लिक ऑर्डर और सेफ्टी बनाए रखने के लिए, एक सही रोकथाम वाला बैन लगाया गया है। यह भी बताना जरूरी है कि अगर कोई BNSS के सेक्शन 163 के नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से भी अनुमति नहीं दी गई है।

CJP का 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का ऐलान

कल 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। CJP ने कहा है कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद वह प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण रखने की बात कही है।

INDIA गठबंधन भी कर चुका है आंदोलन

वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसद भी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची और वोटिंग अधिकारों को लेकर सवाल उठाए हैं। माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बढ़ाई है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस व केंद्रीय बल तैनात किए जा रहे हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsCJP को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की अनुमति क्यों नहीं मिली? सौरव दास ने लगाई थी अर्जी