CJP प्रोटेस्ट: आज दिल्ली की इन सड़कों पर जाने से बचें; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रमुख गोलचक्करों और मार्गों पर सुबह 6 बजे से यातायात प्रभावित रहेगा। इस बारे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रदर्शन के ऐलान के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि कानून-व्यवस्था के चलते 10 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे से नई और सेंट्रल दिल्ली के 30 प्रमुख रास्तों या स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिए 3 सुझाव
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से तीन सुझाव दिए गए हैं। इनमें पहला सुझाव कुछ प्रमुख सड़कों को लेकर दिया गया है जिन पर सुबह 06:00 बजे से आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इन सड़कों और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दूसरे सुझाव के तौर पर लोगों से समय से पहले गंतव्य की ओर निकलने की अपील की गई है। तीसरे सुझाव में लाइव अपडेट और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।
1. इन सड़कों पर प्रभावित रहेगी आवाजाही
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू किए जाएंगे। ऐसे में आम जनता को सूचित किया जाता है कि नीचे दी गई जगहों और उनके आस-पास के रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
1. शंकर रोड गोलचक्कर - वंदे मातरम 'T' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
2. धौला कुआं फ्लाईओवर
3. झंडेवालान गोलचक्कर
4. पंचकुइयां गोलचक्कर
5. मंडी हाउस गोलचक्कर
6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
7. राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
8. मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
9. गुरु नानक चौक
10. चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट
11. भैरों रोड - MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट
12. लोधी रोड फ्लाईओवर
13. नीला गुंबद गोलचक्कर
14. मदरसा T-पॉइंट
15. सम्राट होटल गोलचक्कर
16. सरदार पटेल मार्ग - पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
19. रिंग रोड - सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट
20. अशोक रोड – जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर
21. विंडसर पैलेस गोलचक्कर
22. टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग
23. रेल भवन गोलचक्कर
24. जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग
25. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - बाराखंबा रोड T-पॉइंट
26. गोल डाक खाना गोलचक्कर
27. पटेल चौक गोलचक्कर
28. जय सिंह रोड – अशोक रोड T-पॉइंट
29. RML अस्पताल गोलचक्कर
30. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - संसद मार्ग T-पॉइंट
2. लेते रहे रियल-टाइम जानकारी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पल-पल का लाइव अपडेट लेते रहें और वैकल्पिक रास्तों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
3. ज्यादा समय लेकर निकलें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नागरिक पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यदि नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, ISBT या एयरपोर्ट जा रहे हैं तो अतिरिक्त समय लेकर चलें। जरूरी नहीं होने पर यात्रा ना करें। ट्रैफिक को लेकर अपनाए जाने वाले उपाय बदलते रहते हैं। जमीनी हालात का रियल-टाइम आकलन करके उनमें ढील भी दी जा सकती है या यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है।

