तो हमें मंजूर नहीं होगा; सुप्रीम कोर्ट के सामने CJP ने पहले ही रख दीं अपनी शर्तें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि यदि सुप्रीम कोर्ट की ओर से उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया जाता है तो इसके सदस्यों का चुनाव सवालों के दायरे से बाहर हो। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें यह कमिटी मंजूर नहीं होगा। 

cjp  and supreme court
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उच्च स्तरीय कमिटी में उसके सदस्य भी हों।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अपील पर 20 जुलाई को दिल्ली में संसद चलो मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस की ओर किए गए बलप्रयोग की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट उच्च स्तरीय जांच समिति बनाने की बात कही है। लेकिन सीजेपी ने इस पर किंतु-परंतु के साथ अपनी कुछ शर्तें भी रख दी हैं। सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और लीग मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर साफ कर दिया कि उन्होंने इसकी मांग नहीं की है। लेकिन फिर भी यदि कमिटी बनाया जा रहा है तो इसके सदस्य स्वतंत्र हों और शक के दायरे से बाहर हों। सीजेपी ने कमिटी में उनके सदस्य को भी शामिल करने की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की ज्यादती के आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। इसमें रिटायर्ड जज, एक पूर्व डीजीपी, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर और अन्य सदस्य शामिल होंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की बेंच ने कहा कि समिति में शामिल किए जाने वाले अन्य सदस्यों के बारे में अलग-अलग पक्षों से सुझाव मिलने के बाद उसके गठन का आदेश बुधवार को जारी किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के बाहर सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने बताया कि समिति बनाने का फैसला यदि सुप्रीम कोर्ट की ओर से लिया जाता है तो इसके सदस्यों का चुनाव सावधानी से किया जाए। उन्होंने कहा, 'यदि सुप्रीम कोर्ट को लगता है कि प्रदर्शनकारियों के साथ न्याय तभी होगा जब उच्च स्तरीय कमिटी बनेगी, तो इसमें हम क्या कह सकते हैं। यह कोर्ट का फैसला होगा। लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी, सारे जेन जी और युवाओं की यही मांग है कि ये जो कमिटी आप बनाओगे, वह स्वतंत्र हो, उनकी निष्ठा पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए, बहुत ऊंचे मानक होने चाहिए, उनका जो इतिहास है, उसके रिकॉर्ड में भी दिखना चाहिए कि वह बहुत स्वतंत्र रहे हैं... अगर आप ऐसे लोगों को बिठाओगे जिन पर पहले ही प्रश्न चिह्न उठा हुआ है तो हम लोग स्वीकार नहीं करेंगे। यह जो कमिटी है, अगर बना रहे हैं तो पूरे देश के युवा देख रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट को देख रहे हैं। यह सरकार की कमिटी नहीं, सुप्रीम कोर्ट की कमिटी है। सुप्रीम कोर्ट वह आखिरी स्थान है जहां पीड़ित जा सकते हैं।'

सीजेपी के सदस्यों को भी शामिल किया जाए: रत्ना सिंह

सीजेपी की लीगल मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया था कि सभी एफआईआर रद्द किए जाएंगे। उन्होंने कहा, 'हम सबकुछ प्रदर्शन खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर चाहते थे। यदि कमिटी का गठन किया जा रहा है तो हम चाहते हैं कि यह पूरी तरह स्वतंत्र हो। इसके सभी सदस्यों के नामों को सार्वजनिक किया जाए। हम यह भी चाहते हैं कि सीजेपी के सदस्यों को भी इसमें शामिल किया जाए ताकि वहां जो भी जानकारी दी जाए हम उसका सत्यापन कर सकें। व्यक्तिगत तौर पर हम उच्च स्तरीय कमिटी नहीं चाहते हैं, हम चाहते हैं कि हमें जो भरोसा दिया गया था उसे पूरा किया जाए।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsतो हमें मंजूर नहीं होगा; सुप्रीम कोर्ट के सामने CJP ने पहले ही रख दीं शर्तें