जंतर-मंतर पर CJP का बड़ा ऐलान, सोनम वांगचुक की हालत देख अब करेंगे सामूहिक भूख हड़ताल

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

सीजेपी ने सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ती देख बड़ा ऐलान कर दिया है। अब सीजेपी के सदस्य बड़ी संख्या में मिलकर भूख हड़ताल करेंगे। 17 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के साथ छात्रों की हालत भी खराब होती जा रही है।

cjp Sonam Wangchuk health update

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जतना पार्टी की भूख हड़ताल को दो हफ्तों से ज्यादा बीत चुके हैं। भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उनकी खराब होती हालत को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पार्टी ने 16 जुलाई से सामूहिक भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन अब बड़ा होता जा रहा है। लगातार 17 दिनों से से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक और दूसरे छात्रों की तबीयत खराब होती जा रही है। इसे देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों ने सामूहिक भूख हड़ताल का बड़ा फैसला किया है। अब सीजेपी के सदस्य ज्यादा संख्या में सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल में शामिल होंगे।

कौन-कौन भूख हड़ताल पर है

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। सोनम वांगचुक के साथ लेफ्ट पार्टी सीपीआई एमएल के छात्र संगठन आइसा के छात्र भी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें नेहा, मनीष, दानिश अली के साथ कुछ और छात्र भी हैं, जो पिछले 28 जून से ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस बीच कुछ छात्रों की की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है। अब इस प्रोटेस्ट के मुख्य चेहरे सोनम वांगचुक की तबीयत को देखते हुए सीजेपी ने बड़ा ऐलान किया और कहा कि उनके सदस्य बड़ी संख्या में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

क्या है मांग

सीजेपी का लगातार प्रोटेस्ट की एक बड़ी मांग है। इसमें सीजेपी के लोगों के साथ उनके समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं और इसके साथ ही शिक्षा में सुधार को लेकर कुछ और मांगें भी रखी गई हैं।

बड़ा हो रहा आंदोलन

बीते कुछ सालों में लगातार हो रहे पेपर लीक और हाल ही में हुए नीट पेपर लीक के बाद यह आंदोलन शुरू हुआ था, जो अब बड़ा होता जा रहा है। सीजेपी के मंच पर अब राजनीति के बड़े चेहरे भी दिखाई देने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समजावादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोनम वांगचुक को समर्थन दिया है और उनके साथ खड़े रहने की बात कही है। अखिलेश यादव की पार्टी के कुछ लोकसभा सांसदों ने जंतर-मंतर पहुंचकर वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की है। इनमें मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज और कौशांबी से सांसद पुष्पेंद्र सरोज बीते दिनों जंतर-मंतर पर पहुंचकर अपना समर्थन देकर आए हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।