अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी और AAP के रिश्ते पर कबूलीं कुछ बातें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कबूल किया है कि अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका जैसे सीजेपी नेता पहले उनकी पार्टी में थे। उन्होंने कहा कि आप एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है, जहां से प्रशिक्षित होकर नेता बनते हैं।

AAP National Convener Arvind Kejriwal, Cockroach Janata Party (CJP) founder Abhijeet Dipke
अरविंद केजरीवाल ने कबूला कि अभिजीत दीपके कभी उनकी पार्टी में थे।

क्या कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पीछे आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल का हाथ है? अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कई बड़े नेताओं के पहले 'आप' से जुड़े होने की खबरों को लेकर इस तरह के सवाल बार-बार उठ रहे हैं। अब खुद अरविंद केजरीवाल ने इन पर खुलकर जवाब दिया है और उन्होंने इन नेताओं के 'आप' से रिश्ते और ट्रेनिंग की बात कबूल की है।

अरविंद केजरीवाल से हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी और 'आप' के रिश्ते को लेकर पूछा गया कि क्या सीजेपी के लीडरशिप आपके लोग हैं? 'आप' के मुखिया ने चेहरे पर मुस्कान के साथ कहा, 'हमारा तो ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है, अकैडमी है। इस अकैडमी से बहुत से लोग ट्रेंड होकर जाते हैं और आगे जाकर नेता बनते हैं।'

केजरीवाल से कहा गया कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि आपके बच्चे हैं, आपने ही कराया है? इस पर पूर्व सीएम ने कहा, 'क्या- मुद्दा यह है? मुद्दा क्या है? लोग नहीं कह रहे हैं, ये पत्रकार और बीजेपी वाले कह रहे हैं। मुद्दा यह नहीं है कि ये पहले आम आदमी पार्टी में थे। मुद्दा यह है कि नीट का पेपर फेल हुआ, उसकी बात नहीं करेंगे। मैं भी देखता हूं टीवी डिबेट- तुम तो आम आदमी पार्टी में थे, तुम तो इसमें थे, मैं तो इनको कहने वाला था बच्चों (सीजेपी) को, कह दो कि हम तो सबसे कमीने हैं इस देश के, तुम पेपर ठीक करा दो ना, हम तो पेपर ठीक कराने आए हैं। हमारा और मकसद क्या है, हमको जनता ने थोड़ी ना चुनके भेजा है, जनता ने तो इनको (मोदी सरकार) भेजा है।'

'मुद्दा यह नहीं कि मेरी पार्टी के थे तो…'

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका कहीं ना कही आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, आप क्रेडिट क्यों नहीं लेते? इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा, 'थे किसी ना किसी टाइम। मैंने मना थोड़ी किया है। लेकिन मुद्दा यह नहीं है कि मेरी पार्टी के थे तो मैं बड़ा सेलिब्रेट...मुद्दा यह है कि पेपर ठीक करो। इस्तीफा तो हो गया, लेकिन नीट पेपर अगली साल ठीक हो जाएगा यह गारंटी नहीं। वह मुद्दा तो रख देते हैं साइड में और पूछते हैं कि ब्लू शर्ट कहां से पहनी, घड़ी कहां से आया, पैसा कहां से आया। किसी ने आरटीआई डाली है कि दीपके की पढ़ाई का खर्चा कहां से आया... अरे जहां से मर्जी आए। दीपके की पढ़ाई का खर्चा कहां से आया यह टॉपिक है क्या, देश का टॉपिक है एग्जाम ठीक कराओ। टीवी में इसकी चर्चा नहीं हो रही है।'

दीपके के फिर ‘आप’ में आने पर क्या बोले?

क्या सीजेपी ने 'आप' से मदद ली थी, इस सवाल के जवाब मे केजरीवाल ने कहा कि उनसे कोई मदद नहीं मांगी गई थी। क्या अभिजीत दीपके भविष्य में आम आदमी पार्टी में दोबारा आ सकते हैं और क्या केजरीवाल इसके लिए उन्हें कहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह पार्टी में आएगा, राजनीति में जाएगा या नहीं। मेरी बात नहीं हुई है। उसके मन में क्या चल रहा है क्या नहीं मुझे आइडिया नहीं।' सीजेपी को सपोर्ट के एक और सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि हां उन्होंने सपोर्ट किया था। स्टेज पर गए थे और दीपके से मिलकर आए थे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी और AAP के रिश्ते पर कबूलीं कुछ बातें