कितने हिडमा मारोगे, हर घर से हिडमा निकलेगा... इंडिया गेट पर नक्सली के समर्थन में नारेबाजी, 22 अरेस्ट

कितने हिडमा मारोगे, हर घर से हिडमा निकलेगा... इंडिया गेट पर नक्सली के समर्थन में नारेबाजी, 22 अरेस्ट

संक्षेप:

Delhi Police Chilli Spray Attack : दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे इस्तेमाल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Nov 24, 2025 01:07 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share

दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे इस्तेमाल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर में पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क जाम करने की धाराएं जोड़ी हैं। रविवार को प्रदर्शन वाली जगह पर प्रदर्शनकारी माओवादी कमांडर माडवी हिडमा के पोस्टर पकड़े हुए और नारे लगाते दिखे, जो हाल ही में एक एनकाउंटर में मारा गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली के दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गईं है। अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कर्तव्य पथ थाने में 6 पुरुष प्रदर्शनकारियों को BNS की धाराओं- 74, 79, 115(2), 132, 221, 223, और 61(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरी एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज की गई है, जिसमें दूसरे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर BNS की धाराओं- 223A, 132, 221, 121A, 126(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिडमा के समर्थन में हुई नारेबाजी

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर विरोध प्रदर्शन रविवार शाम इंडिया गेट के पास C हेक्सागन में किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथ में हाल ही सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के पोस्टर थे। इस दौरान प्रदर्शनारियों द्वारा ‘कितने हिडमा मारोगे, ‘हर घर से हिडमा निकलेगा’ जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी जब सड़क जाम करने लगे तो पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, इस बीच उन्होंने पुलिसवालों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर उन पर हमला करने की कोशिश की।

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि ऐसा पहली बार इस तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। डीसीपी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "कुछ प्रदर्शनकारी सी-हेक्सागन के अंदर इकट्ठा हुए और फिर उस बैरिकेड को पार करने की कोशिश की जिसे हमने आने-जाने पर रोक लगाने के लिए लगाया था। हालांकि, वे नहीं माने। उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिया, सड़क पर आ गए और वहीं बैठ गए। हमने उनसे हटने की अपील की, क्योंकि उनके पीछे कई एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ फंसे हुए थे और उन्हें इमरजेंसी एक्सेस की जरूरत थी। हमने ट्रैफिक में रुकावट से बचने के लिए उन्हें C-हेक्सागन से हटा दिया। हटाने के दौरान, कई प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हाथापाई हुई और हमारे कई कर्मचारी घायल हो गए।"

हमने पुलिस पर पहली बार मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल देखा : डीसीपी

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा, “पहली बार, हमने पुलिसवालों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल देखा। हमारे कुछ अधिकारियों की आंखों में स्प्रे चला गया और उनका अभी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बारे में लीगल एक्शन लिया जा रहा है।”

बता दें कि, ‘पेपर स्प्रे’ एक गैर-घातक रसायन है, जिसका उपयोग आत्मरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए किया जाता है। इससे आंखों और सांस प्रणाली में तीव्र जलन होती है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।