Hindi Newsएनसीआर Newschhat special train delhi railway station 17 extra train
छठ पर जाना है घर? दिल्ली के स्टेशनों से चलेंगी 28 स्पेशल ट्रेन; डिटेल्स जानें

छठ पर जाना है घर? दिल्ली के स्टेशनों से चलेंगी 28 स्पेशल ट्रेन; डिटेल्स जानें

संक्षेप: छठ पर्व के कारण बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे दिल्ली के स्टेशनों से बुधवार को 28 और गुरुवार को 17 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियाँ चला रहा है, जबकि देशभर में यात्रियों की सुविधा के लिए 1500 विशेष रेल फेरे संचालित किए जाएंगे।

Thu, 23 Oct 2025 05:45 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर तेजी से बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को दिल्ली मंडल से कुल 28 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें नई दिल्ली से 9, आनंद विहार टर्मिनल से 6, शकूरबस्ती से 5 और दिल्ली जंक्शन से चार रेलगाड़ियां शामिल हैं। साथ ही मांग के अनुसार अनारक्षित गाड़ियां भी संचालित की गईं। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को 26 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई थीं, जबकि गुरुवार को 17 और गाड़ियां चलाने की योजना है। इनमें कई ट्रेनों में आधे कोच अनारक्षित यात्रियों के लिए रखे गए हैं।दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है। बुधवार दोपहर विशेष मांग के अनुसार नई दिल्ली से दरभंगा के लिए एक अतिरिक्त रेलगाड़ी चलाई गई।

भारतीय रेलवे ने छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में 1500 विशेष रेल फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है। पिछले 21 दिनों में 4493 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा चुकी हैं और अगले पांच दिनों में औसतन 300 रेलगाड़ियां प्रतिदिन चलाई जाएंगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।