Hindi Newsएनसीआर Newschawla colony faridabad a dozen damaged roads will be rebuilt, bring relief to thousands of residents
फरीदाबाद की चावला कॉलोनी के हजारों लोगों के लिए गुड न्यूज, दोबारा बनेंगी एक दर्जन टूटी सड़कें

फरीदाबाद की चावला कॉलोनी के हजारों लोगों के लिए गुड न्यूज, दोबारा बनेंगी एक दर्जन टूटी सड़कें

संक्षेप: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर की पूर्वी चावला कॉलोनी की करीब दर्जन भर से अधिक गलियों में अब आरएमसी की सड़क बनेंगी। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक इन गलियों में सड़क तारकोल की बनी हुई हैं। 

Sun, 9 Nov 2025 03:12 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर की पूर्वी चावला कॉलोनी की करीब दर्जन भर से अधिक गलियों में अब आरएमसी की सड़क बनेंगी। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक इन गलियों में सड़क तारकोल की बनी हुई हैं। लोगों की मानें तो यह सड़कें करीब 20 साल पहले बनी थीं जो अब पूरी तरह जर्जर हालत में हो चुकी हैं। फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए करीब सवा करोड़ रुपये का बजट रखते हुए टेंडर लगाया है। इन सड़कों के बनने की खबर से ही लोगों में काफी खुशी और राहत का माहौल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चावला कॉलोनी के निवासी प्रताप तोमर का कहना है कि काफी समय पहले बनाई गई सड़क अब पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। इनकी काफी समय से मरम्मत तक नहीं कराई गई है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण सड़कों से गुजरना भी काफी मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज से लगेगा टोल टैक्स, खेड़की दौला पर राहत; देखें नए रेट

कॉलोनी के ही किस्मत दलाल और सत्य नारायण का कहना है कि करीब 15 साल पहले पूर्वी चावला कॉलोनी की सड़कों को बनाया गया था। उसके बाद निगम प्रशासन ने इन सड़कों की मरम्मत तक नहीं कराई। बारिश के दिनों में इन सड़कों से निकलना भी दुश्वार हो जाता है। अब निगम प्रशासन ने इन सड़कों की सुध ली है और अब उन्हें राहत मिल जाएगी।

पार्षद महेश गोयल का कहना है कि पूर्वी चावला कॉलोनी की करीब दर्जन पर गलियों में सैकड़ों परिवार रहते हैं जो काफी समय से टूटी सड़कों से काफी परेशान थे। अब ये सभी सड़कें आरएमसी की बनाई जाएंगी और उसके बाद लोगों को आने-जाने में बेहद सुविधा होगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।