Hindi Newsएनसीआर NewsChar Murti chowk underpass is expected to open in june will provide relief from Greater Noida to Ghaziabad
चार मूर्ति चौक पर अंडरपास जून में शुरू होने की उम्मीद, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगी राहत

चार मूर्ति चौक पर अंडरपास जून में शुरू होने की उम्मीद, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगी राहत

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति/गौड चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। जून तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। अगले कुछ दिनों में सीवर लाइन के स्थानांतरित होने पर काम में और तेजी आएगी।

Feb 10, 2026 08:11 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति/गौड चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। जून तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। अगले कुछ दिनों में सीवर लाइन के स्थानांतरित होने पर काम में और तेजी आएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक, 720 मीटर लंबे अंडरपास में से 320 मीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी बचे हिस्से में खुदाई, शटरिंग, ऊपरी छत, सुरक्षा दीवार आदि कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के रास्ते में आ रही सीवर लाइन अब तक स्थानांतरित नहीं हो सकी है। ऐसे में कार्यदायी संस्था को काम करने में दिक्कत आ रही है। इसको देखते हुए सीवर लाइन को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।

अब तक करीब 60 फीसदी काम पूरा

उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में सीवर लाइन स्थानांतरित कर दी जाएगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए अंडरपास को आगामी जून तक शुरू करने की तैयारी है। परियोजना को समय से पूरा किया जा सके, इसके लिए उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि अब तक करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी बचे काम को भी समय से पूरा करने का प्रयास है।

इस रूट पर चलने वालों को होगा फायदा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए चारमूर्ति चौक पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इसके बनकर तैयार होने पर सूरजपुर से गाजियाबाद जाने वाले और गाजियाबाद से सूरजपुर जाने वाले वाहन अंडरपास का उपयोग कर आवाजाही कर सकेंगे।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''चारमूर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास का काम समय से पूरा किया जाएगा। परियोजना विभाग के अधिकारियो को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अंडरपास के शुरू होने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।''

स्काईवॉक का अधूरा काम एक महीने बाद पूरा होगा

वहीं, नोएडा सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे स्काईवॉक को शुरू होने में अभी एक महीने से अधिक का समय लगेगा। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से जुड़ने वाले स्थान पर काम अधूरा है। यहां आड़े आ रही स्टेशन इमारत की बीम हटाने के लिए स्ट्रक्चरल परीक्षण कराया गया है। इस बीम पर इमारत का भार भी है। इसको हटाकर ऊपर दूसरी बीम बनाकर भार डालने के लिए प्राधिकरण ने स्ट्रक्चरल परीक्षण करवाया है। अब काम शुरू हो गया है, लेकिन पूरा होने में अभी समय लगेगा।

प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने सोमवार को इस मामले में अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जून-2023 में स्काईवॉक का काम शुरू किया गया था। पांच महीने में पूरा होना था। खास बात यह है कि स्काईवॉक का काम तो पूरा हो गया, लेकिन सेक्टर-51 की तरफ जिस हिस्से में यह जोड़ा जाना है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।