Hindi Newsएनसीआर NewsChandni chowk residents body seeks help from cm rekha gupta before diwali needs fire tenders ambulances ndrf to deploy
दीवाली से पहले चांदनी चौक के लोगों को सता रहा कौन सा डर? रेखा गुप्ता से ये मांग

दीवाली से पहले चांदनी चौक के लोगों को सता रहा कौन सा डर? रेखा गुप्ता से ये मांग

संक्षेप:

संगठन ने मुख्यमंत्री से गौरी शंकर मंदिर (लाल किला के सामने), टाउन हॉल, फतेहपुरी मस्जिद, बारा टूटी चौक, हौज काजी चौक और कुतुब रोड चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दमकल की गाड़ियों, एम्बुलेंस और NDRF कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। 

Oct 13, 2025 01:33 pm ISTUtkarsh Gaharwar नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश के बाकी राज्यों की तरह भारत की राजधानी दिल्ली में भी दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच चांदनी चौक के लोगों को एक डर भी सता रहा है। चांदनी चौक के निवासियों के एक संगठन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से त्योहारों के मौसम से पहले इस क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और NDRF के जवानों को तैनात करने का आग्रह किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा नेता और चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव, प्रवीण शंकर कपूर ने 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट में कहा कि यह व्यापार केंद्र अवैध बाजारों की एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। इन बाजारों ने स्थानीय विधायकों और पार्षदों के राजनीतिक संरक्षण के तहत सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है। भाजपा नेता ने कहा कि इस साल स्थिति और भी खराब हो गई है। जबरदस्त भीड़ के कारण आपात स्थिति में स्थानीय लोगों और खरीदारों के लिए खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि भीड़भाड़ वाली गलियों में दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस प्रवेश नहीं कर सकती हैं।

संगठन ने मुख्यमंत्री से गौरी शंकर मंदिर (लाल किला के सामने), टाउन हॉल, फतेहपुरी मस्जिद, बारा टूटी चौक, हौज काजी चौक और कुतुब रोड चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दमकल की गाड़ियों, एम्बुलेंस और NDRF कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इसके अलावा, संगठन ने पुरानी दिल्ली में अधिक ट्रैफिक कर्मियों को तैनात करने की भी मांग की।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।