दिल्ली सरकार की सख्ती, बिना पीयूसीसी पेट्रोल लेने पहुंचे तो हो सकता है चालान

हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार ने एक और सख्ती शुरू कर दी है। अब बिना प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUCC) के वाहन लेकर पेट्रोल या डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो भारी भरकम चालान हो सकता है।

delhi petrol pump challan news

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार ने एक और सख्ती शुरू कर दी है। अब बिना प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) के वाहन लेकर पेट्रोल या डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो भारी भरकम चालान हो सकता है। दिल्ली सरकार की सख्ती के बाद पेट्रोल पंप पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अब पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचने वालों की पीयूसीसी की जांच की जा रही है।

दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप पर लगे एएनपीआर कैमरों और अनाउंसमेंट सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार, गाजीपुर, विकास मार्ग, आईपी एक्सटेंशन समेत कई पेट्रोल पंप पर सरकार के निर्देशों का पालन कर सख्ती बढ़ी हुई नजर आई। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव बिबेक बनर्जी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों को ईंधन देने से पहले अनिवार्य रूप से पीयूसीसी की जांच की जा रही है। वैध पीयूसीसी मिलने पर ही ईंधन दिया जा रहा है।

इन लोगों का भी किया जा रहा चालान

दिल्ली में बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र वाले वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। ऐसे वाहन जब एएनपीआर कैमरों के सामने आते हैं तो वाहन पोर्टल के रिकॉर्ड से उनका डाटा मैच कर इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के पास भी पहुंच रही है। ऐसे वाहनों का ऑनलाइन चालान किया जा रहा है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली सरकार की सख्ती, बिना पीयूसीसी पेट्रोल लेने पहुंचे तो हो सकता है चालान