Hindi Newsएनसीआर Newscensus preparations begin in Delhi, trial to be held in this MCD ward
दिल्ली में जनगणना करने की तैयारी शुरू, पहले MCD के इस वार्ड में होगा ट्रायल

दिल्ली में जनगणना करने की तैयारी शुरू, पहले MCD के इस वार्ड में होगा ट्रायल

संक्षेप:

देशभर में होने वाली जनगणना के लिए राजधानी दिल्ली में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली में जनगणना से पूर्व इसके लिए ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए चिराग दिल्ली (निगम वार्ड संख्या 172) को चुना गया है।

Nov 15, 2025 06:05 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देशभर में होने वाली जनगणना के लिए राजधानी दिल्ली में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली में जनगणना से पूर्व इसके लिए ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए चिराग दिल्ली (निगम वार्ड संख्या 172) को चुना गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दक्षिण जिला डीएम लक्ष्य सिंघल की देखरेख में यहां जनगणना करवाई जाएगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि जनगणना में किस प्रकार की समस्या आ रही हैं और उसमें किस प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके बाद पूरी दिल्ली में वर्ष 2027 में जनगणना कराने की योजना है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में जनगणना के परीक्षण के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दक्षिण जिला के डीएम लक्ष्य सिंघल को प्रमुख जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, शाहपुर जट स्थित सर्वोदय विद्यालय के प्रमुख (प्रधानाचार्य या उप प्रधानाचार्य) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

उपराज्यपाल ने परीक्षण के लिए चिराग दिल्ली के क्षेत्र को चुना है जो निगम के वार्ड संख्या 172 में आता है। उपराज्यपाल ने डीएम को अपने अधीन जनगणना अधिकारी नियुक्त करने की शक्ति भी दी है ताकि यह कार्य बेहतर ढंग से समय पर पूरा किया जा सके।

सूत्रों ने बताया कि इस बार जनगणना मोबाइल के माध्यम से होनी है। इसलिए जनगणना करने वाले चिराग दिल्ली क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे और उसे दर्ज करेंगे। इस दौरान जनगणना में अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह वरिष्ठ अधिकारियों को बताई जाएगा। इससे समस्या को समय रहते दूर किया जा सकेगा और पूरी दिल्ली की जनगणना आसानी से हो सकेगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।