Hindi Newsएनसीआर Newscbse issue guidelines for 10th and 12th board examinations
सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी की, इन शर्तों को पूरा करने वाले छात्र ही दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी की, इन शर्तों को पूरा करने वाले छात्र ही दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

संक्षेप:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकेंगे जो कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करेंगे।

Sep 16, 2025 07:41 am ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए यह जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकेंगे जो कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीबीएसई ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई दो वर्षीय कार्यक्रम है। यानी विद्यार्थियों को 9वीं और 10वीं या 11वीं और 12वीं में संबंधित विषय लगातार पढ़ना जरूरी है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

बोर्ड ने कहा कि सभी विषयों में आंतरिक मूल्यांकन अब परीक्षा का अभिन्न हिस्सा है। यदि कोई छात्र स्कूल नहीं जाता है तो उसका आंतरिक मूल्यांकन संभव नहीं होगा और उसका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

अतिरिक्त विषय पर नियम तय किए

सीबीएसई ने अतिरिक्त विषयों पर भी नियम तय किए हैं। कक्षा 10वीं में छात्र अधिकतम दो अतिरिक्त विषय ले सकते हैं, जबकि 12वीं में केवल एक अतिरिक्त विषय की अनुमति है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।