Hindi Newsएनसीआर NewsCBI probe haryana govt schools fake admissions and mid-day meal scam faridabad
हरियाणा के स्कूलों में फर्जी दाखिले व मिड-डे मील घोटाले की CBI जांच जल्द संभव, फरीदाबाद आ सकती है टीम

हरियाणा के स्कूलों में फर्जी दाखिले व मिड-डे मील घोटाले की CBI जांच जल्द संभव, फरीदाबाद आ सकती है टीम

संक्षेप:

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी दाखिले एवं मिड-डे मील घोटाला केस में सीबीआई की टीम फरीदाबाद आकर जांच कर सकती है। सीबीआई प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिले के 10 वर्ष पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।  

Nov 07, 2025 08:57 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी दाखिले एवं मिड-डे मील घोटाला केस में सीबीआई की टीम फरीदाबाद आकर जांच कर सकती है। सीबीआई प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिले के 10 वर्ष पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसकी जांच को लेकर सीबीआई टीम का फरीदाबाद आना भी संभव है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीबीआई की टीम वर्ष 2014, 15, 16 के दौरान स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों से भी बातचीत कर सकती है। बता दें कि इस मामले में स्मार्ट सिटी के 15 स्कूलों के प्रमुखों ने चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय में रिकॉर्ड भी जमा कराए हैं।

बता दें कि वर्ष 2013 तक रजिस्टर पर छात्रों का नाम लिखकर दाखिला होता था। इसके बाद एमआईएस पोर्टल लॉन्च होने से छात्रों के दाखिले सहित अन्य डेटा ऑनलाइन अपलोड करना शुरू कर दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2014-15 व 2015-16 में छात्र संख्या में भारी गिरावट आ गई। बता दें कि फरीदाबाद में 12 से 15 हजार छात्रों का अंतर आया था।

इसी प्रकार पूरे प्रदेश में दाखिले गिरावट आई थी। दाखिला संख्या में गिरावट आने की जांच शुरू की गई तो कई प्रदेश के कई जिलों में अवैध दाखिले और मिड-डे मील घोटाला उजागर हुआ। सीबीआई की टीम प्रदेश के कई जिलों के सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड भी खंगाल चुकी है। अब जांच की आंच फरीदाबाद आने वाली है।

स्कूल प्रमुखों ने ये रिकॉर्ड जमा कराए

स्कूल प्रमुखों को सत्र 2014-15 और 2015-16 के लिए सभी कक्षाओं और सेक्शनों की मूल उपस्थिति रजिस्टर। मूल प्रवेश सह निकासी रजिस्टर, जिसमें सत्र 2014-15 और 2015-16 में प्रवेश लेने वाले या स्कूल छोड़ने वालेका रिकॉर्ड हो। विभिन्न प्रोत्साहनों के वितरण का रजिस्टर जैसे छात्रवृत्ति, मासिक वजीफा, वर्दी, स्टेशनरी, बैग और भोजन का पूरा रिकॉर्ड जमा कराने का आदेश दिया था।

इन स्कूलों ने जमा कराए

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक पाठशाला सराय ख्वाजा, सेहतपुर, तिलपत, एत्मादपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़खल, ऊंचा गांव और चावला कॉलोनी सहित अन्य स्कूलों के मुखिया ने रिपोर्ट जमा की है।

अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी, ''यह मामला मेरे शिक्षा अधिकारी बनने से पहले है। इसके चलते इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। फर्जी दाखिले एवं मिड-डे मील घोटाला मामले में पूरे प्रदेश में ही जांच चल रही है। सरकार का सहयोग किया जाएगा।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।