'370 की बिरयानी' हाजमा करेगी खराब, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा पर गुरुग्राम में भी ऐक्शन

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना कॉमेडियन प्रणीत मोरे को भारी पड़ गया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया। आयोग की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों में आक्रोश देखा गया।

'370 की बिरयानी' हाजमा करेगी खराब, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा पर गुरुग्राम में भी ऐक्शन

साइबर सिटी गुरुग्राम के साइबर हब में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर की गई अभद्र (भद्दी) टिप्पणी का मामला तूल पकड़ चुका है। गुरुग्राम पुलिस ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और एक वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ सोमवार को डीएलएफ फेज-दो थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को भी सभी सोशल प्लेटफार्म से हटाने के लिए नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की शिकायत और सोशल मीडिया पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए की गई है। इससे पहले महाराष्ट्र में भी मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

370 रुपये की बिरयानी खिलाकर…

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बीते 12 अप्रैल का है। गुरुग्राम के पॉश इलाके साइबर हब में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो का आयोजन किया गया था। इस शो के दौरान कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें लोगों ने बेहद आपत्तिजनक और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला माना। शो के दौरान सबसे ज्यादा विवाद एक खास टिप्पणी पर हुआ, जिसमें कहा गया था कि 370 रुपये की बिरयानी खिलाकर महिलाओं पर टिप्पणी... की जा सकती है। जब इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, तो यह तेजी से वायरल हो गया।

महिलाओं का खुला अपमान बताया

इंटरनेट पर लोगों ने इस वीडियो को देखकर कड़ी नाराजगी जताई और इसे महिलाओं का खुला अपमान बताया। सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहुंचा। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने इस वीडियो का खुद संज्ञान लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में साफ किया कि कॉमेडी या मनोरंजन के नाम पर महिलाओं के खिलाफ इस तरह की फूहड़ और अपमानजनक टिप्पणियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भूमिका की जांच होगी

पुलिस ने इस मामले में कॉमेडियन प्राणित मोरे के साथ-साथ वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को भी आरोपी बनाया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक यह पता लगाया जा रहा है कि विवादित वीडियो को इंटरनेट पर प्रमोट करने में किसकी क्या भूमिका थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने शिकायत दी थी

पुलिस ने इस मामले में कॉमेडियन प्राणित मोरे के साथ-साथ वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को भी आरोपी बनाया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस विवादित वीडियो को इंटरनेट पर प्रमोट करने और अपलोड करने में किसकी क्या भूमिका थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर हब के उस कार्यक्रम के सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।