दिल्ली-NCR वालों पर दोहरी मार; भीषण गर्मी के साथ बिगड़ी हवा की सेहत, लागू हुईं ग्रैप-1 की पाबंदियां

Sourabh Jain एएनआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली में एक तरफ आसमान आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ हवा की सेहत भी एकबार फिर बिगड़ने लगी है, जिसके बाद CAQM ने दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 की स्टेज 1 की पाबंदियों को लागू कर दिया है। आयोग ने यह फैसला इस महीने शहर में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पाए जाने के बाद लिया गया है।

दिल्ली-NCR वालों पर दोहरी मार; भीषण गर्मी के साथ बिगड़ी हवा की सेहत, लागू हुईं ग्रैप-1 की पाबंदियां

दिल्ली में एक तरफ आसमान आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ हवा की सेहत भी एकबार फिर बिगड़ने लगी है, जिसके बाद CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) की स्टेज 1 की पाबंदियों को लागू कर दिया है। आयोग ने यह फैसला शहर में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पाए जाने के बाद लिया गया है।

इस बारे में जारी आदेश में बताया गया कि 19 मई को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 208 रहा, जो कि खराब श्रेणी में आता है, साथ ही IMD/IITM ने आने वाले दिनों में भी शहर का AQI 'खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान लगाया है, जिसे देखते हुए शहर में ग्रैप-1 की पाबंदियां लगाई गई हैं।

कब लागू होता है ग्रैप-1

बता दें कि ग्रैप का पहला चरण तब शुरू होता है जब AQI 201 से 300 के बीच होता है। वहीं दूसरा चरण तब शुरू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच होता है, तीसरी स्टेज 401 से 500 के बीच शुरू होता है और चौथा चरण तब शुरू होता है जब AQI 450 से ज्यादा हो जाता है।

एजेंसियां को मुस्तैद रहने के निर्देश

इस बारे में जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रेप-1 के तहत की जाने वाली कार्रवाइयों को पूरे NCR में संबंधित एजेंसियों की ओर से लागू कराया जाएगा। जारी बयान में यह भी कहा गया है कि समिति AQI की बारीकी से निगरानी करेगी और उचित निर्णय लेने के लिए समय-समय पर हालात की समीक्षा करेगी।

GRAP-1 की पाबंदियां

सभी कार्यान्वयन एजेंसियां ग्रैप-1 के तहत लागू नियम कानूनों के अनुपालन को लेकर कड़ी निगरानी रखेंगी और उपायों को तेज करेंगी। नागरिकों से अनुरोध किया जाएगा कि वे भी ग्रैप-1 के तहत नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करें।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।