प्रदूषण के खिलाफ CAQM की बड़ी कार्रवाई, 16 फैक्ट्रियों को तुरंत बंद करने के आदेश

Jan 09, 2026 09:53 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 16 फैक्ट्रियों (औद्योगिक इकाइयों) को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

प्रदूषण के खिलाफ CAQM की बड़ी कार्रवाई, 16 फैक्ट्रियों को तुरंत बंद करने के आदेश

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 16 फैक्ट्रियों (औद्योगिक इकाइयों) को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, इन फैक्ट्रियों की बारीकी से जांच की गई थी, जिसमें पाया गया कि ये नियम तोड़कर भारी प्रदूषण फैला रही थीं। दिल्ली और आसपास के शहरों में हवा को साफ रखने के लिए प्रशासन अब ऐसी लापरवाह फैक्ट्रियों पर लगातार सख्त नजर रख रहा है।

जिन16 फैक्ट्रियों को बंद करने के निर्देश दिए गए उनमें से एक उत्तर प्रदेश (एनसीआर) में, एक राजस्थान (एनसीआर) में और बाकी 14 इकाइयां हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित हैं। CAQM ने इन 16 फैक्ट्रियों की जांच में पाया कि ये नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही थीं। आयोग ने इन कमियों को बहुत गंभीरता से लिया है और कहा है कि जब तक ये फैक्ट्रियां सभी नियमों को पूरा नहीं कर लेतीं, तब तक ये तुरंत बंद रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक इन फैक्ट्रियों की जांच की गई तो सामने आया कि कई फैक्ट्रियां बिना जरूरी सरकारी अनुमति के ही चल रही थीं। प्रदूषण रोकने वाली मशीनों का न होना, धुएं को साफ करने वाली मशीनें (APCD) या तो लगी ही नहीं थीं या फिर खराब पड़ी थीं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें