दिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में खेल प्रतियोगिताएं रोकें, प्रदूषण पर CAQM की सलाह

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हर साल बिगड़ने वाली आबोहवा को ध्यान में रखते हुए इस बार CAQM ने इस बार यहां स्कूलों में दो महीने किसी भी तरह की खेल प्रतियोगिताएं नहीं कराने की सलाह दी है।

Delhi Air Pollution
नई दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव करती एंटी-स्मॉग गाड़ी।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जाड़े के मौसम में होने वाले प्रदूषण का असर खेल प्रतियोगिताओं पर भी पड़ने वाला है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नवंबर और दिसंबर में स्कूलों में शारीरिक खेल गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं करने की सलाह दी है।

राजधानी समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में ही नवंबर और दिसंबर के महीने में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में पहुंच जाती रही है। इस दौरान प्रदूषण के चलते स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थाओं को भी बंद करने की नौबत आती रही है।

पिछले साल कोर्ट ने स्थगित करने के आदेश दिए थे

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान नवंबर और दिसंबर के दौरान होने खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के लिए उचित निर्देश जारी करने को कहा था। इसके बाद आयोग की ओर से 19 नवंबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इस बार आयोग ने अभी से ही एडवाइजरी जारी कर दी है। सीएक्यूएम के सुझाव के बाद राज्य सरकारें इस संबंध में आदेश जारी कर सकती हैं।

एक दिन भी साफ नहीं रही थी दिल्ली की हवा

नवंबर और दिसंबर के महीने में दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषण के स्तर को ऐसे समझा जा सकता है कि पिछले साल इन दिनों ही महीनों में एक दिन भी हवा की गुणवत्ता साफ नहीं रही। 2025 में नवंबर के महीने में तीन और दिसंबर के महीने में पांच दिन ऐसे रहे थे जब वायु गुणवत्ता का स्तर 400 से भी ऊपर रहा था। चार सौ से ऊपर की वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

तीन दिन सताएगी उमस-गर्मी

राजधानी दिल्ली में गर्मी और उमस का मौसम अभी तीन दिन बना रहेगा। इसके बाद हवा की दिशा में बदलाव होगा और लोगों को उमस से हल्की राहत मिलेगी। सोमवार को भी दिल्ली के लोग दिन भर उमस के चलते पसीना पोंछते रहे। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप रही। दिन में बीच बीच में घने बादलों की आवाजाही होती रही और लोधी रोड मौसम केन्द्र में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी और हवा में मौजूद नमी के चलते लोगों को काफी बेचैनी भरे मौसम का सामना करना पड़ा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में खेल प्रतियोगिताएं रोकें, प्रदूषण पर CAQM की सलाह