गुरुग्राम में कैबिनेट बैठक आज, श्रमिकों के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा; बड़ी परियोजनाओं पर मुहर लगेगी

Apr 22, 2026 07:03 am ISTSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज गुरुग्राम में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे होगी। इसमें प्रदेश की आर्थिक राजधानी और एनसीआर क्षेत्रों के विकास से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं पर मुहर लगने की उम्मीद है।

गुरुग्राम में कैबिनेट बैठक आज, श्रमिकों के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा; बड़ी परियोजनाओं पर मुहर लगेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज गुरुग्राम में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे होगी। इसमें प्रदेश की आर्थिक राजधानी और एनसीआर क्षेत्रों के विकास से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं पर मुहर लगने की उम्मीद है।

बैठक में गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में शहरी विकास, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा हाल ही में मानेसर में हुए औद्योगिक विवादों को देखते हुए वेतन और श्रमिक मुद्दों पर भी फैसला लिया जा सकता है। यह कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ से बाहर गुरुग्राम में पहली बाहर आयोजित हो रही है, जो शहर के बढ़ते प्रशासनिक और आर्थिक महत्व को दर्शाता है।

विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी

इस बैठक में राज्य भर में विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस कैबिनेट की उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ मंत्री अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरवीर सिंह, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी और विपुल गोयल शिरकत करेंगे। कैबिनेट में जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े करीब 12 अहम एजेंडों पर चर्चा होगी। बैठक को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

डीसी उत्तम सिंह ने बैठक की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। यह बैठक जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। डीसी ने निर्देश दिए कि बैठक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

विकास, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा

इस कैबिनेट में गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में शहरी विकास, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा हाल ही में मानेसर में हुए औद्योगिक विवादों को देखते हुए वेतन और श्रमिक मुद्दों पर भी चर्चा जा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आवंटित सरकारी कोठी का बकाया (करीब 16.5 लाख रुपये) माफ करने का मुद्दा भी बैठक में अहम सकता है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।