गुरुग्राम की 8 कॉलोनियों में गरजे बुलडोजर, 900 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त; देखें कहां-कहां ऐक्शन

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की 8 टीमों द्वारा शनिवार को बिल्डर कॉलोनियों में सैकड़ों अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर वाली कार्रवाई की गई। डीटीपीई अमित मधोलिया ने लोगों से आग्रह किया है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। 

गुरुग्राम की 8 कॉलोनियों में गरजे बुलडोजर, 900 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त; देखें कहां-कहां ऐक्शन

गुरुग्राम की बिल्डर कॉलोनियों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की 8 टीमों ने शनिवार को डीएलएफ फेज-1 समेत आठ कॉलोनियों में बुलडोजर चलाकर सैकड़ों अवैध निर्माण और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

डीटीपी (प्रवर्तन) अमित मधोलिया की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई की गई। पहली टीम ने डीएलएफ फेज एक के बोधी मार्ग, अर्जुन मार्ग, पश्चिम मार्ग, सी-15 रोड सहित प्रमुख सड़कों पर व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध ढांचे हटाए। इसमें गार्ड रूम, पार्क अतिक्रमण, कियोस्क एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में किए गए विस्तार को ढहा दिया। दूसरी टीम साउथ सिटी-1 में गार्ड रूम, लेबर क्वार्टर, टॉयलेट, अवैध गेट और टिन शेड को तोड़ दिया। तीसरी टीम ने पालम विहार में अवैध चारदीवारी, फेंसिंग, गार्ड रूम तथा अन्य संरचनाओं को हटाया। इसी तरह विभाग की अन्य टीमों ने सुशांत लोक तीन, रोजवुड सिटी, आरडी सिटी, मालिबू टाउन एवं सनसिटी कॉलोनी में कार्रवाई की। इन कॉलोनियों में गार्ड रूम, रैंप, बैरियर, पार्क में किए गए अतिक्रमण और अस्थायी ढांचों को हटाकर सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में गार्ड रूम गिराए

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की टीमों ने कॉलोनियों में 215 गार्ड रूम, 100 रैंप, 110 चारदीवारी, 50 अवैध गेट गिरा दिए। 40 दुकान, 50 से अधिक शौचायल, डीजी सेट भी तोड़ दिए गए। इसके अलावा 300 घरों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया।

पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था

विभाग की ओर से इन कॉलोनियों में अतिक्रमण के खिलाफ कई बार भी कार्रवाई हो चुकी है। लोगों की की ओर से लगातार सड़क के ऊपर अतिक्रमण किए जा रहे थे। इससे सड़कों पर आवागमन बाधित हो रहा था। सरकार ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब विभाग की ओर से सभी कॉलोनियों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहले ही दे दी गई थी सूचना

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा स्टिल्ट पार्किंग प्लस चार फ्लोर नियम पर रोक के बाद हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल द्वारा 16 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने सभी संबंधित विभाग को सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ स्टिल्ट प्लस फोर के नियमों पर सख्ती से पालन करने के आदेश दिए। इस बारे में 22 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। अभियान से पहले सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी।

लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि शनिवार को 30 में से 8 कॉलोनियों में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। बाकी सभी लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में अलग-अलग दिनों में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। अन्यथा विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद अवैध निर्माण कर लिया जाता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।