गुरुग्राम में फिर गरजे बुलडोजर, डीएलएफ फेज-3 में अवैध निर्माण जमींदोज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में नगर योजनाकार टीम ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की। कई मकानों की स्टिल्ट पार्किंग और सेटबैक में अवैध रूप से बने कमरों, रसोई और शौचालयों को तोड़ दिया गया।

bulldozer action in gurugram
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 के वी-ब्लॉक में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

अमर मौर्य, गुरुग्राम

गुरुग्राम में एकबार फिर बड़ी बुलडोजर कार्रवाई सामने आई है। गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन टीम ने डीएलएफ फेज-3 के वी-ब्लॉक में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर की मदद से 7 मकानों की स्टिल्ट पार्किंग और सेटबैक में अवैध रूप से बनाए गए कमरों, शौचालयों और रसोई को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही सड़क की 15 फुट जमीन और करीब 1.30 किलोमीटर लंबे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हटाए गए अवैध निर्माण

डीटीपी की कार्रवाई के दौरान डीएलएफ फेज-3 के बी-33/6 में एस प्लस चार मकानों की स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए चार कमरे और दो शौचालय तथा सेटबैक में किए गए कवरेज को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार वी-33/7 में भी स्टिल्ट पार्किंग में बने चार कमरे, दो शौचालय और रियर सेटबैक में किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया।

इन इलाकों में भी ऐक्शन

वी-34/16 में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए बेडरूम, शौचालय और कीचन, वी-34/10ए में भी बेडरूम, शौचालय और कीचन को तोड़ दिया। इसके अलावा वह-35/13 में स्टिल्ट पार्किंग में बने चार कमरे और शौचालय तथा वी-35/11 में स्टिल्ट पार्किंग में दो ड्राइंग रूम, सर्वेंट रूम और शौचालय को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

सड़क की जमीन से भी अतिक्रमण हटाया

प्रवर्तन टीम ने अभियान के दौरान वी-35/21 में मकान मालिक द्वारा सड़क की करीब 15 फीट जमीन से अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर खाली कराया। डीटीपीई अमिन मधोनिया ने कहा कि करीब 45 से 50 मकानों के सामने से लगभग 1.30 किलोमीटर लंबाई में रोड का राइट ऑफ वे (आरओडब्लू ) भी अतिक्रमण मुक्त कराया।

आगे भी जारी रहेगा अतिक्रमण के खिलाफ ऐक्शन

डीटीपीई अमिन मधोनिया ने कहा कि तोड़फोड़ के बाद निकलने वाले निर्माण और तोड़फोड़ मलबे (सीएंडडी वेस्ट) को हटाने के लिए डीएलएफ प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने डीएलएफ फेज तीन के वी-ब्लॉक और डब्ल्यू-ब्लॉक में जमा मलबे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल साफ कराने को कहा है। ताकि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन प्रभावित न हो। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , CJP Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम में फिर गरजे बुलडोजर, डीएलएफ फेज-3 में अवैध निर्माण जमींदोज