NCR की एक और बस्ती पर चलेंगे बुलडोजर, 800 परिवारों को घर खाली करने के नोटिस

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

एनसीआर में आने वाले फरीदाबाद के बापू नगर पर भी अब बुलडोजर वाला संकट मंडराने लगा है। यहां रहने वाले 800 परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस थमा दिए गए हैं। नोटिस में नगर निगम ने लोगों को बुधवार तक का टाइम दिया है।

NCR की एक और बस्ती पर चलेंगे बुलडोजर, 800 परिवारों को घर खाली करने के नोटिस

फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी के बाद बल्लभगढ़ नगर निगम की जमीन पर बने बापू नगर पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने यहां करीब 800 परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

बापू नगर के लोग पुनर्वास के बिना कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। निगम के अनुसार करीब 10 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर यह बस्ती बसाई गई है। यहां लगभग 800 सौ परिवार रह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस की अवधि बुधवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।

कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चिंता का माहौल है और लोग अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। बस्ती में रहने वाले लोगों का कहना है कि अधिकांश परिवार पिछले 20 से 35 वर्षों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने मेहनत की कमाई से छोटे-छोटे मकान बनाए और यहीं परिवार बसाया।

उनके पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड जैसे सभी सरकारी दस्तावेज हैं। वे वर्षों से चुनाव में मतदान भी करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि हर चुनाव में उन्हें पक्का मकान देने का आश्वासन मिला, लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं हुई।

पुनर्वास के बिना कार्रवाई का विरोध

बस्तीवासियों का कहना है कि प्रशासन पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था करे, उसके बाद ही तोड़फोड़ की जाए। लोगों का कहना है कि बिना वैकल्पिक आवास दिए कार्रवाई करना गरीब परिवारों के साथ अन्याय होगा।

कश्मीरी देवी ने बताया कि वह वर्षों से यहां रह रही हैं और विधवा पेंशन पर जीवन गुजार रही हैं। चंद्रपाल ने कहा कि उनका पूरा परिवार 35 साल से इसी बस्ती में रह रहा है। वहीं, कोमल ने बताया कि दो दशक से रहने के बावजूद बिजली जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं मिली। लोगों ने सरकार से मानवीय आधार पर फैसला लेने की मांग की है।

faridabad nehru nagar residents protest against demolition drive

लोगों का मंत्री के ऑफिस पर प्रदर्शन

नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के ऑफिस सेक्टर-16 पर प्रदर्शन किया। मंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने पुनर्वास के बिना कार्रवाई पर रोक की मांग की। उधर, मंत्री ने लोगों को मुख्यमंत्री से बातचीत करने का भरोसा दिया।

गौरतलब है कि अपना घर बचाने के लिए लोग काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री विपुल गोयल के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पहले नेहरू कॉलोनी और आसपास की बस्तियों के लोग सेक्टर-16 स्थित पार्क में एकत्र हुए। सभा को संघर्ष समिति और विभिन्न कर्मचारी व श्रमिक संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से रह रहे लोगों को उजाड़ना उचित नहीं है। उनका कहना था कि कॉलोनियों में रहने वाले परिवार मतदाता हैं और सभी सरकारी दस्तावेज रखते हैं। उन्होंने मांग की कि तोड़फोड़ की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsNCR की एक और बस्ती पर चलेंगे बुलडोजर, 800 परिवारों को घर खाली करने के नोटिस