ग्रेटर नोएडा में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, प्रशासन ने कब्जामुक्त करवाई 80 करोड़ की जमीन

लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर चलाक ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने 80 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त करवाई है।

greater noida bulldozer action on 80 crore land

अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर चलाक ध्वस्त कर दिया। इस दौरान प्रशासन ने 80 करोड़ की जमीन को कब्जामुक्त करवा लिया है। इस दौरान प्रशासन की तरफ से लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया और बताया गया कि अपनी गाढ़ी कमाई को किसी अवैध कब्जे वाली जमीन को खरीदने में ना व्यर्थ करें। प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग करने वाले कब्जाधारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

प्रशासन ने क्यों की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह कार्रवाई अवैध कॉलोनी डेवलप करने वालों के खिलाफ की है। ग्रेनो के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग ने यह कार्रवाई की है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो की तरफ से अवैध कॉलोनाइजर की प्लॉटिंग को तोड़ने के लिए यह बुलडोजर कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि अवैध कॉलोनी या प्लॉटिंग करने वालों पर अब कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ग्रेनो एसईओ की चेतावनी और अपील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसईओ सुमित यादव ने अवैध कब्जा करने वाले प्लॉटिंग और कॉलोनाइजर को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति और बिना नक्शा पास करवाए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुमित कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें उसके बाद ही अपनी गाढ़ी कमाई को जमीन खरीदने में लगाएं।

ग्रेटर नोएडा प्रशासन की तरफ से बुलडोजर ऐक्शन की कार्रवाई भनौता गांव के खसरा नंबर 132, 133 और 135 में की गई है। प्रशास ने बताया कि यह जमीन ग्रेनो प्राधिकरण की है और इसमें किसी तरह का प्राइवेट निर्माण अवैध है। वर्क सर्किल-2 के सीनियर मैनेजर अभिषेक सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों ही खसरा नंबर में अवैध रूप से कब्जाकर किए गए निर्माण कार्य को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लगातार बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रशासन लगातार चेतावनीत देते हुए अपील कर रहा है कि इलाके में किसी तरह के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी तरह के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी और बात ना मानने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर