ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर ऐक्शन, 125 करोड़ की जमीन पर बनाई जा रहीं अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में दो जगहों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीमों ने दोनों जगह मिलाकर लगभग 62500 वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त कराया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 125 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर ऐक्शन।
ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर ऐक्शन।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर में 62500 मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यहां पर अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश हो रही थी। इस जमीन की कीमत 125 करोड़ आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि कॉलोनाइजर ननवा का राजपुर के खसरा संख्या-40 और 41 की 37500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-8 की टीम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इसी तरह अटाई मुरादपुर के खसरा संख्या-626 की 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। प्राधिकरण की टीमों ने दोनों जगह मिलाकर लगभग 62,500 वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 125 करोड़ रुपये है।

गाढ़ी कमाई न फंसाएं

सीईओ ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। शहर में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

40 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कराई

प्राधिकरण ने बुधवार को इलाहबास में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। यहां करीब 40 एकड़ जमीन पर कब्जे के लिए हो रहे निर्माण को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि वर्क सर्किल-7 के अंतर्गत इलाहबास के खसरा नंबर-373, 374, 375, 376, 384, 385, 387, 388, 389, 390, 391, 410 एवं 412 खरीद-फरोख्त के लिए कुछ लोगों ने कार्यालय बना दिया था। इस कार्यालय को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsग्रेटर नोएडा में बुलडोजर ऐक्शन, अवैध कॉलोनियां ध्वस्त किए