गाजियाबाद के इन इलाकों में चला बुलडोजर, 15 हजार वर्ग मीटर की अवैध कालोनी ध्वस्त
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 25 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग और निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

गाजियाबाद में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों में जीडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। ग्राम मौहम्मदपुर धेंदा डासना-मुरादनगर मार्ग पर 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा सरना में 3600 वर्ग मीटर, असालतनगर हनुमान मंदिर के पीछे 7,000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। एनडीआरएफ रोड इंदिरा एन्क्लेव से सटे क्षेत्र में कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए।
भारी फोर्स रही मौजूद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कई जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध भी कियाए लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनकी एक न चली।
डासना-मुरादनगर मार्ग पर ऐक्शन
जीडीए अधिकारियों ने बताया कि डासना-मुरादनगर मार्ग पर उम्मेदपाल, मुकेश, रविंद्र तेवतिया और कोमल सिंह की ओर से करीब 15 हजार वर्ग मीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
असालतनगर हनुमान मंदिर के पीछे ऐक्शन
इसके अलावा सरना में शहजाद मलिक, सलीम मलिक, शरद सिंघल आदि द्वारा करीब 3600 वर्ग मीटर, असालतनगर हनुमान मंदिर के पीछे भूपेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र चौधरी और जसवंत सिंह द्वारा सात हजार वर्ग मीटर 7,000 वर्ग मीटर में जीडीए की प्रवर्तन टीम ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
एनडीआरएफ रोड इंदिरा एन्क्लेव के पास भी ऐक्शन
इसके साथ ही एनडीआरएफ रोड इंदिरा एन्क्लेव से सटे क्षेत्र में अजय चौधरी का 200 वर्ग मीटर, प्रमोद चौधरी व गुलफाम का करीब 120 वर्ग मीटर अवैध निर्माण शामिल था।
इंदिरा एन्क्लेव और सिटी पार्क के बीच ऐक्शन
इसके अलावा इंदिरा एन्क्लेव और सिटी पार्क के बीच करीब नौ बीघा क्षेत्र में प्रमोद शर्मा द्वारा विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
डासना-मसूरी क्षेत्र में भी चला बुलडोजर
कुशलिया, डासना-मसूरी क्षेत्र में लगभग 15 बीघा भूमि पर पवन चौधरी व इस्लाम द्वारा और मसूरी में करीब 10 बीघा भूमि पर सुभान, ग्राम मसूरी झील रोड पर हारून, मकसूद आदि द्वारा विकसित की जा रही करीब छह बीघा अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विरोध करने वालों को स्थानीय पुलिस व जीडीए टीम ने मौके से खदेड़ दिया।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


