NCR की घनी बस्ती में 300 मकानों को तोड़े जाने के बाद भी नहीं रुकेगा बुलडोजर
फरीदाबाद में की नेहरू कॉलोनी में 300 मकानों को तोड़े जाने के बाद भी नगर निगम की कार्रवाई रुकने नहीं जा रही है। अवैध रूप से बनाए गए और भी मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। फिलहाल मलबा हटाने के लिए कार्रवाई रुकी हुई है।

दिल्ली से सटे फरीदाबाद की एक घनी बस्ती में इन दिनों बुलडोजर का खौफ है। 300 मकानों को तोड़ने के बाद इस पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। 10 हजार मकानों वाले नेहरू कॉलोनी में बुधवार कई बुलडोजर एक साथ गरजे और सैकड़ों मकानों को पत्थर-पत्थर कर दिया। इसके बाद गुरुवार को तोड़फोड़ नहीं हुई पर यह कुछ घंटों की ही राहत थी।
कॉलोनी में फैले मलबे की वजह से कार्रवाई रोकी गई नगर निगम की टीम ने मलबा साफ करने का काम किया। अधिकारियों के अनुसार मलबा हटने के बाद बचे हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। नगर निगम 300 मकानों के मलबे को हटाने में जुटा हुआ है।
दरअसल, बुधवार को हुई बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था। गुरुवार को नगर निगम की जेसीबी और अन्य मशीनें दिनभर मलबा हटाने और रास्ते साफ करने में लगी रहीं। कई स्थानों पर टूटे मकानों के अवशेष सड़कों तक फैले हुए थे।
मलबे से सामान निकालते रहे लोग
नगर निगम के अधिकारियों ने पहले पूरे क्षेत्र को साफ करने का निर्णय लिया ताकि आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। मलबे को हटाकर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी रहा। कार्रवाई से प्रभावित परिवार मकानों के मलबे से जरूरी सामान निकालते रहे। राकेश, साकिर, उमेश और हारून समेत कई लोगों ने बताया कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। लोग घरेलू सामान निकालने में जुटे रहे।
बारिश में नहीं मिली सिर छिपाने की जगह
गुरुवार को हुई बारिश ने प्रभावित परिवारों की परेशानी और बढ़ा दी। जिन लोगों के मकान टूट चुके हैं, उन्हें सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल सका। कई परिवारों के साथ छोटे बच्चे भी खुले में रहने को मजबूर रहे। बारिश के दौरान लोग अपने सामान को बचाने की कोशिश करते रहे। प्रभावित परिवारों का कहना है कि मकान टूटने के बाद मौसम खराब होने से हालात और कठिन हो गए हैं। कई लोगों ने दिनभर अस्थायी इंतजामों के सहारे समय बिताया।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


