दिल्ली में ताबड़तोड़ ऐक्शन, 34 इमारतें ध्वस्त, 17 स्थानों पर सीलिंग और 22 को नोटिस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के बाद दिल्ली नगर निगम पूरी तरह ऐक्शन में है। निगम ने बुधवार को भी अपनी कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान 34 इमारतों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 17 इमारतें सील की गईं और 22 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

दिल्ली में बुलडोजर ऐक्शन।
दिल्ली में बुलडोजर ऐक्शन।

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी ढहने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम ने खतरनाक और अनधिकृत इमारतों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी। इस क्रम में बुधवार को 34 इमारतों को ध्वस्त किया गया, जबकि 17 सील की गई तो 22 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

नगर निगम ने बुधवार को सत्य निकेतन में घटनास्थल से सटे छात्राओं की पांच मंजिला पीजी को तोड़ने का काम शुरू किया। निगम की टीम पूरे दिन की मशक्कत के बाद एक मंजिल तोड़ पाई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। इससे सटे पीजी और फ्लैट खाली करा लिए गए थे। इसके साथ ही गीता कॉलोनी में जर्जर मकानों, परमपुरी और लक्ष्मी नगर में निर्माणाधीन अवैध इमारतों को ध्वस्त किया गया। 17 संपत्तियों को सील किया गया तो चार के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किए गए।

खतरनाक घोषित किया था

सत्य निकेतन में छह सितंबर को पांच मंजिला पीजी ढहने से सात छात्रों की मौत हो गई थी। पास ही मौजूद पीजी की दीवारों में कई जगह दरारें आ गई थीं। पीजी को खाली कराकर इसे खतरनाक घोषित करते हुए ध्वस्त करने का आदेश दिया था। 100 गज में दो भूखंडों को जोड़कर बने इस पीजी में भूतल पर दुकानें थीं, ऊपर की चार मंजिलों पर छात्राएं रहती थीं।

चार दिन का समय लगेगा

नोटिस अवधि पूरी होते ही निगम ने बुधवार को ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया। टीम ने पांचवीं मंजिला तोड़ी फिर चौथी पर कार्रवाई के लिए पहुंची। सूत्रों की मानें तो नीचे की दो मंजिलें बुलडोजर से तोड़ी जाएंगी। इस काम में चार दिन का समय लग सकता है।

उत्तर नगर, गीता कॉलोनी और लक्ष्मी नगर में भी कार्रवाई

उत्तम नगर के परमपुरी में निगम ने पांच मंजिला अवैध इमारत को ध्वस्त किया। इसमें फ्लैट बने थे। वहीं, गीता कॉलोनी के ए-2 ब्लॉक में चार मंजिला जर्जर मकान तोड़ा गया, जो कई महीनों से आगे की तरफ झुका हुआ था। वेस्ट जोन में भी दीप एन्क्लेव पार्ट-2 में जर्जर इमारत ढहाई गई। लक्ष्मी नगर में अवैध निर्माण के आरोप में एक बिल्डिंग तोड़ी गई। प्रेस नगर, कला महल और जामा मस्जिद इलाके में चार इमारतें तोड़ी गईं। न्यू अशोक नगर में दो अवैध इमारतों को सील किया गया।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में ताबड़तोड़ ऐक्शन, 34 इमारतें ध्वस्त, 17 पर सीलिंग और 22 को नोटिस