Hindi Newsएनसीआर NewsBulldozer action against two illegal colonies in Sohna several under construction houses demolished
सोहना में 2 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर ऐक्शन, कई निर्माणाधीन मकान ध्वस्त

सोहना में 2 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर ऐक्शन, कई निर्माणाधीन मकान ध्वस्त

संक्षेप:

गुरुग्राम के सोहना ब्लॉक के गांव बालूदा में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिसके चलते किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया।

Thu, 30 Oct 2025 09:07 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम के सोहना ब्लॉक के गांव बालूदा में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिसके चलते किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का तोड़फोड़ दस्ता गांव बालूदा में पहुंच गया। एक कॉलोनी को करीब पौने तीन एकड़ में विकसित किया जा रहा था। इस कॉलोनी में एक मकान का निर्माण किया जा रहा था। डीटीपीई अमित मधोलिया का आदेश मिलने के बाद बुलडोजर ने इस मकान को मलबे में तब्दील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों को फंसाने के लिए प्रॉपर्टी माफियाओं ने सड़कों का निर्माण कर दिया था, जिसे उखाड़ा गया। इसके अलावा 30 मकानों को तैयार करने के लिए डाली गई डीपीसी को तोड़ा गया।

इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता इस गांव में ही करीब डेढ़ एकड़ में पनप रही दूसरी कॉलोनी में पहुंच गया। इस गांव में 30 मकानों को बनाने के लिए अभी डीपीसी डाली गई थी। बुलडोजर ने इस डीपीसी को मलबे में मिला दिया। सड़क को जमींदोज कर दिया।

हरित क्षेत्र में अवैध झुग्गियों को गिराया

वहीं, गुरुग्राम में राजीव चौक फ्लाईओवर के आसपास लगते हरित क्षेत्र से करीब 100 झुग्गियों को नोडल अधिकारी, तोड़फोड़ आरएस बाठ ने हटाया। बुधवार सुबह नोडल अधिकारी, तोड़फोड़ आरएस बाठ के नेतृत्व में चलाए अभियान में नगर निगम, एनएचएआई, जीएमडीए, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।