Hindi Newsएनसीआर Newsbulldozer action against illegal colonies by gda in ghaziabad
गाजियाबाद में अवैध कालोनियों पर ऐक्शन जारी, लोनी समेत कहां-कहां चला बुलडोजर?

गाजियाबाद में अवैध कालोनियों पर ऐक्शन जारी, लोनी समेत कहां-कहां चला बुलडोजर?

संक्षेप:

गाजियाबाद प्रशासन और जीडीए की टीमों नेलोनी के डूब क्षेत्र और अन्य इलाकों में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीमों ने मीरपुर हिंदू और बदरपुर गांव के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। 

Jan 09, 2026 01:37 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और जीडीए ने गुरुवार को लोनी के डूब क्षेत्र और अन्य इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मीरपुर हिंदू और बदरपुर गांव के डूब क्षेत्र में लगभग 13.5 हेक्टेयर में फैली अवैध कॉलोनियों की बाउंड्री वाल और सड़कों को ध्वस्त कर दिया। वहीं जोन-1 में 25 बीघा में बनी तीन अवैध कॉलोनियों और प्रताप विहार में मानचित्र के खिलाफ किए गए निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोनी के डूब क्षेत्र में ऐक्शन

गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों ने लोनी के डूब क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। गुरुवार को जेसीबी मशीन की मदद से वहां बनाई गई बाउंड्री वाल को गिरा दिया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर राजस्व विभाग और जीडीए की टीम ने मीरपुर हिंदू और बदरपुर गांव के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान लगभग 13.5 हेक्टेयर में फैली अवैध कॉलोनियों को हटा दिया गया।

इन जगहों पर चला बुलडोजर

वहीं जीडीए की ओर से जोन-1 में 25 बीघा जमीन पर बनी तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ। अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर तीनों अवैध कालोनियों में सड़कें, बाउंड्रीवाल और साइट ऑफिस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं प्रताप विहार सेक्टर-12 में भी पास हुए नक्शे से ज्यादा निर्माण करने पर कार्रवाई की गई। जोन-4 की टीम ने प्लॉट संख्या जे-38 में अवैध रूप से कवर किए गए हिस्से को तोड़ दिया। इसके अलावाए प्लॉट संख्या एल-285 और एम-1 में भी स्वीकृत नक्शे के खिलाफ किए गए अतिरिक्त निर्माण को हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें:नोएडा के 3 इलाकों में चले बुलडोजर, खाली कराई 15 हजार वर्ग मीटर जमीन
ये भी पढ़ें:नोएडा में तेजी से गिर रहा भूजल, एक साल के भीतर 9 फीट गिरा; ग्रेनो में कैसे हालात
ये भी पढ़ें:फिर तुर्कमान गेट पहुंचे बुलडोजर, मलबा हटाया; 6 और अरेस्ट; रडार पर 10 इन्फ्लुएंसर

प्लाट बेचकर जीडीए ने की बंपर कमाई

एक अन्य जानकारी के मुताबिक, जीडीए ने मधुबन बापूधाम और इंदिरापुरम विस्तार योजना के 11 भूखंड बेचकर 193.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें मधुबन बापूधाम के आठ भूखंड शामिल हैं जिनमें से चार ग्रुप हाउसिंग के लिए हैं। खास बात यह रही कि शास्त्रीनगर के लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम को तय दर से 55 प्रतिशत अधिक कीमत पर बेचा गया। साल की पहली नीलामी गुरुवार को हिंदी भवन में हुई जिसमें बोली लगाने वालों की भारी भीड़ जुटी। मधुबन बापूधाम योजना के प्लॉट खरीदने में लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।