Hindi Newsएनसीआर NewsBTech student jump to suicide from greater noida hostel building fourth floor
ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में शराब पीकर लौटा बीटेक का छात्र; मैनेजर ने पिता को भेजा वीडियो, फिर हुआ ऐसा

ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में शराब पीकर लौटा बीटेक का छात्र; मैनेजर ने पिता को भेजा वीडियो, फिर हुआ ऐसा

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने शुक्रवार देर रात कथित तौर पर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक छात्र का नाम उदित सोनी है, मूलरूप से भोगनीपुर, झांसी का रहने वाला था।  

Jan 24, 2026 09:09 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने शुक्रवार देर रात कथित तौर पर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक छात्र का नाम उदित सोनी है, मूलरूप से भोगनीपुर, झांसी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नॉलेज पार्क-3 में स्थित एक हॉस्टल में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र उदित सोनी रहता था। शुक्रवार देर रात वह अपने दो दोस्तों चेतन और कुलदीप के साथ शराब पीकर हॉस्टल में आया था। इसके चलते हॉस्टल प्रबंधन ने उसे फटकार लगाते हुए उसका वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया था।

ये भी पढ़ें:पसलियां और दांत टूटे, नाखून उखड़े; CRPF जवान व पत्नी ने मासूम बच्ची को दीं यातना

पिता ने नाम कटवाकर घर बुलाने की कही थी बात

उन्होंने बताया कि वीडियो मिलने पर विजय ने अपने बेटे को डांटा और उसका नाम कटवाकर घर बुलाने की बात कही गई थी। इस घटना से आहत होकर उदित ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:जज ने डॉक्टर पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, क्या लगाए आरोप

कुछ लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के संबंध में पुलिस द्वारा कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मृतक छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।