Hindi Newsएनसीआर NewsbsIII and Bs IV ncr 12 lakhs private vehicle entry banned in delhi
NCR की 12 लाख से ज्यादा गाड़ियां दिल्ली में बैन! नियम तोड़ा तो जुर्माने से भी सख्त ऐक्शन

NCR की 12 लाख से ज्यादा गाड़ियां दिल्ली में बैन! नियम तोड़ा तो जुर्माने से भी सख्त ऐक्शन

संक्षेप:

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से गंभीर हो चुके संकट को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। राज्य की रेखा गुप्ता सरकार ने 18 दिसंबर से राजधानी में गैर BS-VI वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है।

Dec 17, 2025 01:13 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से गंभीर हो चुके संकट को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। राज्य की रेखा गुप्ता सरकार ने 18 दिसंबर से राजधानी में गैर BS-VI वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। इसका मतलब यह है कि नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद जैसे पड़ोसी शहरों से हर दिन दिल्ली में आने वाले BS-III और BS-IV वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक अनुमान के मुताबिक, एनसीआर के तीन बड़े शहरों गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में ही करीब 12 लाख ऐसे निजी वाहन हैं। इनके अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, नूंह-मेवात, जयपुर आदि आसपास के शहरों से भी हर दिन लाखों लोग अपने निजी वाहनों से दिल्ली आते और जाते हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने साफ किया गया नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में 50% WFH जरूरी, किनके खातों में 10-10 हजार डालेगी सरकार

दिल्ली सरकार के ताजा आदेश के बाद गुरुग्राम के 2 लाख, नोएडा के 4 लाख और गाजियाबाद के 5.5 लाख वाहनों के लिए राजधानी में प्रवेश वर्जित हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुग्राम में करीब 2 लाख निजी वाहन BS-VI से कम श्रेणी के हैं। इनमें से 1.5 लाख BS-III पेट्रोल कार और 36 हजार से अधिक BS-IV डीजल कार हैं। शहर में करीब 47 हजार बीएस-IV डीजल कॉर्मशियल वाहन हैं और 2 हजार से अधिक BS-III पेट्रोल वाहन। यहां 2000 से अधिक बसें भी BS-III और IV हैं। मिलेनियम सिटी में 90 हजार से अधिक वाहन 10 साल की उम्र सीमा पूरी कर चुके हैं।

इसी तरह नोएडा की बात करें तो करीब 4 लाख वाहन दिल्ली सरकार के फैसले से प्रभावित होंगे। नोएडा में 1.4 लाख BS-III गाड़ियां हैं जिनमें 96210 पेट्रोल और 41 हजार से अधिक डीजल चालित हैं। यहां करीब 2.8 लाख वाहन BS-IV स्टैंडर्ड की हैं। नोएडा में केवल 4.2 लाख ऐसे वाहन हैं जो BS-VI स्टैंडर्ड की हैं और अगले आदेश तक इन्हे ही दिल्ली में जाने की अनुमति होगी। दिल्ली से सटे यूपी के दूसरे शहर गाजियाबाद में 5.5 लाख से अधिक वाहनों के लिए दिल्ली में प्रवेश बंद हो गया है। यहां 1.7 लाख निजी वाहन BS-III और 3.7 लाख BS-IV हैं।

नियम तोड़ा तो होगा सख्त ऐक्शन , गाड़ी सीज करने का आदेश

दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि यदि दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड कोई ऐसी गाड़ी राजधानी में प्रवेश करती है जो BS-VI मानक से कम है तो उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जब यह नया आदेश सुनाया तो यह भी साफ कर दिया कि नियमों का उल्लंघन करके दिल्ली में प्रवेश करने वाली ऐसी गाड़ियों को सीज कर दिया जाएगा। मतलब साफ है कि यदि आप बीएस-3 या बीएस-4 वाहन लेकर दिल्ली में गए तो सिर्फ जुर्माना देकर नहीं छूट पाएंगे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।