बदले की आग में बौखला गया पति, रेत डाला साली का गला; दिल्ली में खौफनाक वारदात

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 27 साल महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके अपने ही जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो नजफगढ़ का निवासी है और एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक है।

बदले की आग में बौखला गया पति, रेत डाला साली का गला; दिल्ली में खौफनाक वारदात

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 27 साल महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके अपने ही जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो नजफगढ़ का निवासी है और एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक है। पुलिस के अनुसार, जय प्रकाश अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ चल रहे पुराने विवाद का बदला लेना चाहता था। अपनी पहचान छिपाने और शक से बचने के लिए आरोपी महिलाओं के कपड़े और विग पहनकर अपनी साली की काम करने की जगह, रोहिणी सेक्टर-24 स्थित एक थेरेपी सेंटर में घुसा और कटर ब्लेड से उसका गला रेत दिया।

घटना की सूचना दोपहर करीब 12.21 पर पुलिस को मिली, जिसके बाद बुध विहार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और स्टाफ ने महिला को बीएसए अस्पताल पहुंचा दिया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला होश में थी, लेकिन चोट की गंभीरता के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। वारदात के बाद आरोपी ने पास की एक इमारत की छत पर छिपने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और एक इमारत से दूसरी इमारत पर छलांग लगाकर उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया कटर ब्लेड, विग और महिला के कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में जय प्रकाश ने दावा किया कि उसे शक था कि ससुराल वालों ने उसके परिवार के साथ बदसलूकी की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।