Hindi Newsएनसीआर NewsBritish man flees immigration at Delhi airport, facing deportation from Bangkok
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक, अधिकारियों को चकमा देकर शहर में घुस गया बैंकॉक से आया ब्रिटिश नागरिक

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक, अधिकारियों को चकमा देकर शहर में घुस गया बैंकॉक से आया ब्रिटिश नागरिक

संक्षेप:

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संभावित ठिकानों और बाहर निकलने वाले रास्तों पर उसकी तलाश के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

Nov 07, 2025 03:25 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। यहां पर बैंकॉक से आया एक विदेशी नागरिक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला और शहर में घुस गया, जबकि उसे यूके जाना था। घटना का पता चलते ही उसकी तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि यह घटना 28 अक्टूबर को उस समय हुई, जब यह शख्स बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। इस शख्स की पहचान ब्रिटिश नागरिक फिट्ज पैट्रिक के रूप में हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खास बात यह है कि पैट्रिक को थाईलैंड से यूनाइटेड किंगडम प्रत्यर्पित किया जाना था, इसी दौरान दिल्ली पहुंचने के बाद वह अधिकारियों को चकमा देकर एयरपोर्ट से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि ऐसी पूरी आशंका है कि वह आव्रजन क्षेत्र (इमिग्रेशन एरिया) से भागा है और औपचारिक कार्रवाई किए बिना हवाई अड्डा परिसर से बाहर निकला है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा चूक की सूचना मिली है। एक ब्रिटिश नागरिक, जिसे थाईलैंड के रास्ते ब्रिटेन भेजा जाना था, आव्रजन क्षेत्र से भागकर शहर में घुस गया। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और एयरलाइन कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए एक FIR भी दर्ज की गई है।'

इस चूक का खुलासा होने के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आव्रजन ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर भगोड़े शख्स का पता लगाने के लिए सामूहिक रूप से कोशिशें शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसके भागने के दौरान हुई घटनाओं के क्रम का पता लगाने और इस दौरान हुई विभिन्न चूकों का पता लगाने के लिए हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संभावित ठिकानों और बाहर निकलने वाले रास्तों पर उसकी तलाश के लिए टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि यात्री के उद्देश्य, पृष्ठभूमि और वर्तमान ठिकाने के बारे में पता लगाने के लिए और जानकारी निकाली जा रही है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।