Hindi Newsएनसीआर Newsboy stabbed to death in the Kardampuri area of Delhi
दिल्ली में देर रात खौफनाक वारदात, कॉलेज के पीछे 15 साल लड़के को चाकू से गोदकर मार डाला

दिल्ली में देर रात खौफनाक वारदात, कॉलेज के पीछे 15 साल लड़के को चाकू से गोदकर मार डाला

संक्षेप:

दिल्ली में कम उम्र के बच्चों के बीच आपराधिक प्रवृत्ति की एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। राजधानी के कर्दमपुरी इलाके में नाबालिग लड़कों के बीच हुए एक झगड़े में 15 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

Nov 22, 2025 10:38 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में कम उम्र के बच्चों के बीच आपराधिक प्रवृत्ति की एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। राजधानी के कर्दमपुरी इलाके में नाबालिग लड़कों के बीच हुए एक झगड़े में 15 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात अंबेडकर कॉलेज के पीछे वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को घटना में दो लोगों के शामिल होने के सुराग मिले हैं जिनमें से एक नाबालिग बताया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि ज्योति नगर पुलिस थाना क्षेत्र में 21 नवंबर की रात 11.25 बजे चाकूबाजी की एक घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम अंबडेकर कॉलेज के पीछे घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। वहां जख्मी की किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

मृतक की पहचान 15 वर्षीय एक किशोर के रूप में हुई जो कर्दमपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला कि लड़कों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान दो ने मिलकर तीसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है, जिसमें से एक नाबालिग है।

ज्योति नगर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि किस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।