Hindi Newsएनसीआर NewsBox parking made in 56 areas of Delhi on LG initiative
दिल्ली के 56 इलाकों में बॉक्स पार्किंग शुरू, LG की पहल पर दिल्ली पुलिस का नया अभियान

दिल्ली के 56 इलाकों में बॉक्स पार्किंग शुरू, LG की पहल पर दिल्ली पुलिस का नया अभियान

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली की सड़कों को अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से मुक्त करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना की पहल पर एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शहर के बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाले 56 प्रमुख स्थानों पर ‘बॉक्स पार्किंग’ की व्यवस्था लागू कर दी है।  

Jan 10, 2026 06:10 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली की सड़कों को अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से मुक्त करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना की पहल पर एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शहर के बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाले 56 प्रमुख स्थानों पर ‘बॉक्स पार्किंग’ (चिह्नित पार्किंग क्षेत्र) की व्यवस्था लागू कर दी है। इस कदम से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि लगभग 3,000 वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने की जगह मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:एयर शो के लिए आसमान को यूं खाली रखेगी दिल्ली सरकार, दिया 1,275 kg चिकन का ऑर्डर

सड़कों का वर्गीकरण और जिम्मेदारी : जानकारी के अनुसार 56 चिन्हित स्थानों में से 50 जगहों पर दिल्ली पुलिस ने अपने संसाधनों का उपयोग करके बॉक्स (पेंट से मार्क करना) बनाने का काम किया है। इन चिह्नित सड़कों में से 46 पीडब्ल्यूडी, 4 डीडीए, 3 एमसीडी एवं 3 अन्य विभागों के अंतर्गत आती हैं।

क्षेत्रवार वितरण की बात करें तो पूर्वी जिले में सर्वाधिक 14, उत्तरी में 11, दक्षिणी में 10, मध्य में 9, और पश्चिमी व नई दिल्ली जिले में 6-6 स्थानों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें:AI इम्पैक्ट समिट को दिल्ली पुलिस की बड़ी तैयारियां, रूट और पार्किंग योजना बनाई

सुरक्षा और पर्यावरण का भी समाधान

उपराज्यपाल के निर्देश पर उठाए गए इस कदम का उद्देश्य केवल गाड़ियां खड़ी करना नहीं है। व्यवस्थित पार्किंग से सड़कों पर जगह का अधिकतम उपयोग होगा और आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड) को निकलने के लिए निर्बाध रास्ता मिलेगा। पुलिस का मानना है कि इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, ड्राइवरों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और वाहन रेंगने के बजाय अपनी गति से चलेंगे, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

घंटों लगने वाले जाम से राहत मिलेगी

दिल्ली पुलिस ने अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए 50 स्थानों पर पेंट के जरिये ‘बॉक्स’ मार्क किए हैं। इस सूची में चांदनी चौक, कमला नगर, विकास मार्ग, रोहिणी, गांधी नगर, मालवीय नगर और नेताजी सुभाष प्लेस जैसे व्यापारिक केंद्र शामिल हैं। राजनिवास सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में गलत पार्किंग के कारण लगने वाला घंटों का जाम और उससे होने वाला प्रदूषण दिल्लीवासियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।