नोएडा में बाउंसरों का तांडव! गैलेरिया मॉल में युवक को बेरहमी से पीटा; VIDEO
नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के इम्पल्स बार में 6-7 फरवरी की रात एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बार के बाउंसरों ने दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के इम्पल्स बार में 6-7 फरवरी की रात एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बार के बाउंसरों ने दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बार स्टाफ के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवकों और स्टाफ के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया। वायरल फुटेज में 3-4 बाउंसर युवकों को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। एक युवक के जमीन पर गिर जाने के बाद भी बाउंसर उसे लगातार मारते रहे, जबकि दूसरे युवक को भी बेरहमी से पीटा गया।
घटना के दौरान एक अन्य युवक जब मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगा, तो आरोप है कि कुछ महिला बाउंसरों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस पूरी घटना ने मॉल और बार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। वीडियो में युवक एक-दूसरे को धक्का देते, मुक्के मारते और फ्लोर पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। नोएडा के सेक्टर-53 निवासी धीरज सिंह, सेक्टर-30 गुरुग्राम निवासी हीरेन , राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद निवासी मोहित शर्मा, नई दिल्ली निवासी साहिब सिंह और सेक्टर-15 नोएडा निवासी प्रदीप है।वही दूसरा पक्ष सेक्टर-27 निवासी आजाद और सेक्टर-15 निवासी शरस है। सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
सूचना मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


