Hindi Newsएनसीआर NewsBoth China and India are grappling with pollution, Chinese official offers help
चीन और भारत दोनों इस समस्या से जूझ रहे…, चीनी अधिकारी ने बढ़ाया मदद का हाथ; क्या मामला?

चीन और भारत दोनों इस समस्या से जूझ रहे…, चीनी अधिकारी ने बढ़ाया मदद का हाथ; क्या मामला?

संक्षेप:

चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भारत को मदद की पेशकश की है। उन्होंने कहा- भारत और चीन दोनों ही इस समस्या से जूझ रहे हैं। जानिए उन्होंने किस मामले में की है मदद की पेशकश?

Dec 17, 2025 05:39 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भारत को मदद की पेशकश की है। ये मदद पलूशन को कंट्रोल करने से जुड़ी है। प्रवक्ता ने अपने एक्स अकाउंट से भारत के दिल्ली और चीन के बीजिंग की AQI को दर्शाने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- भारत और चीन दोनों ही तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा?

बीजिंग में 68 तो दिल्ली में 447 AQI

चीनी दूतावास की अधिकारी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दो स्क्रीनशॉट देखे जा सकते हैं। पहले में बीजिंग का एक्यूआई दिख रहा है, दूसरे में नई दिल्ली। बीजिंग का एक्यूआई 68 (मॉडरेट) है, तो वहीं नई दिल्ली का एक्यूआई 447 (हजार्ड)। उन्होंने ट्वीट में लिखा- चीन और भारत दोनों ही तेज़ी से शहरीकरण के बीच एयर पॉल्यूशन से जूझ रहे हैं।

चीनी अधिकारी ने की मदद की पेशकश

हालांकि चुनौती अभी भी मुश्किल है, लेकिन पिछले दस सालों में चीन की लगातार कोशिशों से काफ़ी सुधार हुआ है। इसके बाद उन्होंने मदद की पेशकश की। उन्होंने लिखा- आने वाले दिनों में, हम एक छोटी सीरीज़ शेयर करेंगे, जिसमें बताया जाएगा कि चीन ने एयर पॉल्यूशन से कैसे निपटा। स्टेप बाय स्टेप। फिर लिखा- साफ़ आसमान की ओर सफ़र के लिए बने रहें!

दिल्ली में पलूशन की हालत

आपको बताते चलें कि दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया था। यह बुधवार सुबह नौ बजे 328 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 30 केंद्रों ने एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया। इनमें बवाना में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही जहां एक्यूआई 376 दर्ज किया गया।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
;;;