Hindi Newsएनसीआर NewsBomb threat on vikramshila express train to get seat for wife
ट्रेन में आतंकी हैं, बम धमाका होगा... पत्नी को सीट दिलाने के लिए शख्स की अजीब हरकत

ट्रेन में आतंकी हैं, बम धमाका होगा... पत्नी को सीट दिलाने के लिए शख्स की अजीब हरकत

संक्षेप:

भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में पत्नी को सीट दिलाने के लिए दिल्ली निवासी मोनू ने फर्जी सूचना दी कि ट्रेन में चार पांच आतंकी और बंदूक बम हैं, जिसके बाद अलीगढ़ में हड़कंप मचा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Nov 04, 2025 05:08 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम और आतंकी होने की सूचना देने वाले को अलीगढ़ जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने बताया कि ट्रेन में बहुत भीड़ थी। पत्नी को सीट मिल जाए इसलिए फर्जी सूचना दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रेन में आतंकी होने की दी फर्जी सूचना

रविवार सुबह भागलपुर से आनंद विहार को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली निवासी मोनू ने 139 रेलवे हेल्पलाइन और 112 इमरजेंसी नंबर पर फोन कर ट्रेन में चार पांच आतंकी और बंदूक बम होने की सूचना दी थी।

दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

इसके ट्रेन और अलीगढ़ जंक्शन पर हड़कंप मच गया था। ट्रेन के अलीगढ़ आने पर सुरक्षा बलों ने बोगी का कोना कोना खंगाल डाला पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। रविवार रात जीआरपी अलीगढ़ ने आरोपी मोनू सक्सेना जेजे कॉलोनी सावदा थाना घेवरा नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।

दिल्ली निवासी मोनू भागलपुर से दिल्ली के लिए पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। स्लीपर कोच में दोनों को बैठने की जगह नहीं मिली। इस पर इटावा के पास मोनू को शरारत सूझी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।