9 और 13 में क्या ऐसा; दिल्ली में अफजल गुरु वाली धमकी में क्यों इन 2 तारीखों का जिक्र
धमकी भेजने वाले ने स्कूलों और संसद में धमाके के लिए 9 और 13 तारीख का जिक्र किया है, जिसका अफजल गुरु से नाता है। 2001 में संसद पर हमले की वजह से फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु की याद में ही धमाकों की धमकी दी गई है।

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों में बम धमाके की धमकियों ने हड़कंप मचा दिया। पहले की तरह जांच में इस बार फिर कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, इस बार स्कूलों के साथ संसद में भी धमाके की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने स्कूलों और संसद में धमाके के लिए 9 और 13 तारीख का जिक्र किया है, जिसका अफजल गुरु से नाता है। 2001 में संसद पर हमले की वजह से फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु की याद में ही धमाकों की धमकी दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है कि ईमेल को किसने और किस मकसद से भेजा है।
धमकी भेजने वाले ने ईमेल में कहा है कि स्कूलों में आज (9 फरवरी) को 1:11 बजे धमाका होगा। उसने लिखा है, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान। आज शहीद अफजल गुरु याद विच, बम ब्लास्ट होवेगा, स्कूलां विच आज धमाका।' सुबह करीब साढ़े 8 बजे भेजे गए इन ईमेल्स में 9 फरवरी का जिक्र होना इसलिए अहम है क्योंकि इसी दिन 2013 में अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। अदालती फैसलों और राष्ट्रपति की ओर से दया याचिका खारिज किए जाने के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में सुबह 8 बजे उसे फांसदी पर चढ़ा दिया गया था।
संसद में धमाके कि लिए 13 तारीख वाली धमकी क्यों
ईमेल भेजने वाले ने स्कूलों में धमाके के लिए 9 फरवरी की तारीख बताई है तो संसद में 13 फरवरी को धमाके की बात कही है। ईमले में कहा गया है, 'हिंदूस्तानी पार्लियामेंट विच बम चलेगा। 13 फरवरी 1:11 PM होवेगा।' दरअसल 13 तारीख का भी अफजल गुरु से गहरा लिंक है। 13 तारीख को ही संसद पर हमला किया गया था, बस महीना वह दिसंबर का था और अब 13 फरवरी को धमाके की धमकी दी गई है।
पीएम मोदी और अमित शाह का भी जिक्र
खालिस्तानी मंसूबा जाहिर करते हुए ईमेल भेजने वाले ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र किया है। उसने लिखा है, 'मोदी-शाह-जयशंकर, खालिस्तान वालेयां दे दुश्मन। पंजाब हुण खालिस्तान। खालिस्तान नेशनल आर्मी।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप



