Hindi Newsएनसीआर Newsbomb blast in delhi rdx in Faridabad Gujarat doctor arrested jammu Kashmir pulwama
डॉक्टर का जहर, फरीदाबाद में विस्फोटक और दिल्ली में धमाका, क्या एक ही है यह साजिश?

डॉक्टर का जहर, फरीदाबाद में विस्फोटक और दिल्ली में धमाका, क्या एक ही है यह साजिश?

संक्षेप:

Delhi Car Blast: हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची जम्मू और कश्मीर पुलिस को करीब 3 हजार किलो बम बनाने की सामग्री मिली थी। इसमें 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर्स शामिल थे। साथ ही पुलिस को राइफल भी मिली थीं।

Nov 11, 2025 07:38 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Delhi Blast Update: हरियाणा से हजारों किलो विस्फोटक बरामद हुआ, गुजरात के डॉक्टर के पास जैविक हथियार बनाने का सामान मिला, उत्तर प्रदेश में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के पोस्टर लगाने वाला गिरफ्तार हुआ। सोमवार की शुरुआत इन खबरों से हुई और अंत में दिल्ली में धमाका हो गया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि इन घटनाओं के तार दिल्ली धमाके से जुड़े हैं, लेकिन पुलिस अब इसे संदिग्ध आतंकी घटना के तौर पर ही देख रही है और जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि राजधानी के दहलाने की फिदायीन साजिश भी हो सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुजरात से हुई शुरुआत

रविवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर के पास अदलज से डॉक्टर अहमद मोइनुद्दीन सैयद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास 3 हैंडगन, 2 ऑस्ट्रेलिया में बनीं ग्लॉक पिस्टल और एक इटली की बरेटा मिली थीं। साथ ही पुलिस ने 4 लीटर कैस्टर ऑयल मिला था। कहा जा रहा है कि यह बहुत ही जहरीला होता है, जो इंसान के शरीर में प्रवेश कर जरूरी प्रोटीन बनाना बंद कर देता है। इससे राइसिन भी बनाया जा सकता है।

खास बात है कि राइसिन का इस्तेमाल पाउडर या मिस्ट के तौर पर भी किया जा सकता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हो सकता है कि डॉक्टर कई संवेदनशील इलाकों में इसके जरिए हमले की तैयारी कर रहा था।

हरियाणा में मिला विस्फोटक

इधर, हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची जम्मू और कश्मीर पुलिस को करीब 3 हजार किलो बम बनाने की सामग्री मिली। इसमें 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर्स शामिल थे। साथ ही पुलिस को राइफल भी मिली थीं। पुलिस ने डॉक्टर मुजम्मिल शकील से जुड़ी दो इमारतों पर दबिश दी थी।

पोस्टर लगाते भी नजर आया था शकील

खास बात है कि शकील की गिरफ्तारी से कुछ घंटों पहले ही पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से डॉक्टर आदिल अहमद राथेर को गिरफ्तार किया था। जम्मू और कश्मीर के नौगांव में आतंकी संगठन जैश के पोस्टर लगाते हुए दो लोग सीसीटीवी में कैद हुए थे। अब यहां दूसरे शख्स की पहचान शकील के तौर पर हुई थी।

इसके बाद शाहीन शाहिद नाम की तीसरी डॉक्टर भी गिरफ्तार हुई। पुलिस का कहना है कि शाहिद ने शकील को अपनी कार में राइफल और गोला बारूद रखने की अनुमति दी थी।

कश्मीर से कनेक्शन?

राथेर ने अनंतनाग जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बीते साल अक्तूबर तक काम किया था। अब यहां पुलिस पहुंची और उसे मिले हुए लॉकर की तलाशी ली गई, तो अंदर से एक राइफल और गोला बारूद मिला। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि कि दिल्ली में जिस कार में धमाका हुआ, वह पुलवामा के रहने वाले तारिक की थी।

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि कार का मौजूदा मालिक तारिक ही है या यह गाड़ी किसी समय पर उसके नाम रही हो। गाड़ी के पहले मालिक सलमान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।