Hindi Newsएनसीआर NewsBodaki railway station delhi-ncr biggest station plan with many platforms and railway lines
बोड़ाकी को दिल्ली-NCR का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी, कितने होंगे प्लैटफॉर्म और लाइन

बोड़ाकी को दिल्ली-NCR का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी, कितने होंगे प्लैटफॉर्म और लाइन

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसकी इंजीनियरिंग योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने कुछ और जमीन मांगी है। ऐसे में प्रस्तावित 13 प्लैटफॉर्म और 98 लाइन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Aug 19, 2025 06:34 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसकी इंजीनियरिंग योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने कुछ और जमीन मांगी है। ऐसे में प्रस्तावित 13 प्लैटफॉर्म और 98 लाइन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के अंतर्गत यहां 358 एकड़ में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) विकसित किया जा रहा है। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का विस्तार इसी का हिस्सा है। एक ही परिसर में ट्रेन, मेट्रो और बस की सुविधा मिलेगी।

डीएमआईसी के अधिकारी के मुताबिक बीते दिनों रेलवे के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बोड़ाकी का निरीक्षण करने आया था। विभाग के अधिकारी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्तावित 13 प्लैटफॉर्म से आगे की सोच रहे हैं। इसके लिए कुछ और जमीन देने का प्रस्ताव प्राधिकरण के सामने रखा है। अभी रेलवे को 137 एकड़ जमीन दी जा रही है।

bodaki railway station project

अधिकारी के मुताबिक अतिरिक्त जमीन मिलने पर रेलवे स्टेशन और यार्ड का क्षेत्रफल बढ़ जाएगा। ऐसे में भविष्य में विस्तार करने और अन्य सुविधाएं बढ़ाने में आसानी होगी।

सर्वे का काम शुरू

प्रशासन ने परियोजना से प्रभावित खसरा संख्या के सर्वे का काम तेज कर दिया है। प्राधिकरण का प्रयास जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर रेलवे को जल्द जमीन देने का है, ताकि परियोजना पर काम शुरू हो सके।

जमीन आरक्षित की गई

मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में बस डिपो के लिए 12.5 एकड़, मेट्रो के लिए 5.5 एकड़ और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 65 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।

दो जोन में बांटकर विकास होगा

अधिकारी के मुताबिक एमएमटीएच का विकास दो जोन में बांटकर किया जाएगा। जोन-1 में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी), क्षेत्रीय बस टर्मिनल (एलबीटी), मेट्रो रेल ट्रांजिस्ट सिस्टम के साथ व्यावसायिक और खुदरा कारोबार से जुड़ी गतिविधियां होंगी।

70 से अधिक ट्रेन चलाने की योजना

न्यू नोएडा, ग्रेटर नोएडा फेज-टू को बसाने की तैयारी चल रही है, इसको देखते हुए रेलवे कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अभी से पर्याप्त जमीन की व्यवस्था कर लेना चाहता है, जिससे भविष्य में और विस्तार की जरूरत पड़ने पर जमीन की कमी आड़े हाथ न आए। बाद में आसपास जमीन मिलना मुश्किल हो जाएगा। बोड़ाकी में विकसित होने वाले रेलवे स्टेशन से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की तरफ जाने वाली 70 से अधिक ट्रेनों का परिचालन किए जाने की योजना है।

श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ''बोड़ाकी को दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के रूप विकसित किया जाएगा। इससे दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा। परियोजना पर जल्द काम शुरू हो सके, इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। किसानों से बातचीत कर सर्वे का काम चल रहा है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।